भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘हलवे का शहर’, जानें
देश के अलग-अलग शहर अपनी विशेषता रखते हैं। कुछ शहर अपनी विशेषताओं की वजह से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान रखते हैं। आपने अलग-अलग शहरों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आपको पता है कि भारत का एक शहर ऐसा भी है, जिसे हलवे का शहर भी कहा जाता है। कौन-सा है यह शहर और कहां है स्थित, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
भारत एक विविधताओं का देश है, जहां पर आपको अलग-अलग संस्कृति के रंग देखने को मिलते हैं। यहां की अनूठी परंपराएं, संस्कृति, वेशभूषा, खान-पान और रहन-सहन अन्य देशों से अलग है।
पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘दरवाजों का शहर’, जानें
हम अपने पीछे कई लेखों में भारत के अलग-अलग शहरों के बारे में जान चुके हैं। इस बीच अलग-अलग शहरों के बारे में जानने की अपनी इस कड़ी में इस लेख के माध्यम से हम भारत के एक ऐसे शहर के बारे में जानेंगे, जिसे हलवे का शहर भी कहा जाता है। मिठाई में हलवा अमूमन सभी लोगों को पसंद होता है।
वहीं, भारत में एक शहर को विशेषरूप से हलवे की वजह से पहचान मिली हुई है। कौन-सा है यह शहर और भारत के किस राज्य में है स्थित, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
किस शहर को कहा जाता है ‘हलवे का शहर’
भारतीय लोगों को मिठाई बहुत पसंद है। इन्हीं सबके बीच यदि बात हलवे की हो, तो अमूमन सभी लोग हलवे को भी पसंद करते हैं। शादी हो या फिर कोई शुभ काम, इन मौकों पर पकवान में हलवे को भी शामिल किया जाता है।
ऐसे में आपको बता दें कि भारत के दक्षिण में स्थित तमिलनाडू राज्य के तिरूनेलवेली जिले में स्थित तिरूनेलवेली नगर को हलवे का शहर भी कहा जाता है।
पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘Milk City’, जानें

क्यों कहा जाता है हलवे का शहर
भारत का यह शहर अपने यहां के हलवे के लिए मशहूर है। यहां बनने वाले हलवे को तिरूनेलवेली हलवा भी कहा जाता है। इस हलवे को गेहूं, चीनी और घी से तैयार किया जाता है। दरअसल, यहां पर मौजूद इरट्टू कढ़ाही अपने यहां के हलवे के लिए जानी जाती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले यहां पर एक छोटी मोमबत्ती जलाकर शाम पांच बजे से सात बजे तक सिर्फ दो घंटे के लिए हलवा बिका करता था। स्थानीय लोग यहां पर लंबी-लंबी लाइनों में लगकर हलवे का स्वाद लेते हैं।
कुछ रिपोर्टे की मानें, तो हलवा का विशेष स्वाद यहां पर बहने वाली थमीराबारानी नदी के कारण इस हलवे का स्वाद और भी बढ़ जाता है। आज भी जो लोग यहां पर पर्यटन के लिए पहुंचते हैं, वे यहां के हलवे का स्वाद जरूर चखते हैं।
इस शहर को भी कहा जाता है हलवे का शहर
आपको बता दें कि तिरूनेलवेली शहर के अलावा कोझीकोड शहर को भी हलवे का शहर कहा जाता है। यहां बनाए जाने वाले हलवे में शुद्धता और मेवे के प्रयोग के कारण यहां का हलवा प्रसिद्ध है।
पढ़ेः भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘Mini India’, जानें
पढ़ेंः भारत के किस गांव को कहा जाता है ‘फौजियों का गांव’, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.