भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘Mini India’, जानें
देश में मौजूदा समय में बड़ी संख्या में शहर हैं और हर शहर की अपनी विशेषता है। कुछ शहर अपनी अनूठी विशेषता रखते हैं और वैश्विक पटल पर जाने जाते हैं। यही वजह है कि विदेश से आने वाले पर्यटक इन शहरों की तरफ जल्दी आकर्षित होते हैं और इन शहरों की गलियों में अपनी जिज्ञासाओं का अंत करने के लिए निकल पड़ते हैं। इन्हीं सब शहरों के बीच एक शहर ऐसा भी है, जिसे मिनी भारत के नाम से भी जानते हैं। क्या आपको पता है कि कौन-सा है यह शहर और कहां है स्थित, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। देश के अलग-अलग कोनों तक बसे हुए इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आपको विभिन्न प्रकार के शहर मिल जाएंगे, जो कि अपनी अनूठी विशेषताओं की वजह से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध हैं।
पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘Silk City’, जानें
वैसे तो देश के हर शहर की अपनी विशेषता है। हालांकि, इसके बावजूद भी कुछ शहरों का समृद्ध इतिहास, भूगौलिक क्षेत्र और स्थानीय विशेषता शहर को और भी खास बनाने का काम करती है।
हमने अपने पीछे कई लेखों में भारत के अलग-अलग शहरों के बारे में जाना है। इस लेख के माध्यम से हम भारत के ऐसे शहर के बारे में जानेंगे, जिसे मिनी भारत भी कहा जाता है। क्या आपको पता है कि किस शहर को मिनी भारत कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘City of Light’, जानें
किस शहर को कहा जाता है Mini India
भारत में अलग-अलग शहरों के बीच एक ऐसा शहर भी है, जिसे मिनी भारत भी कहा जाता है। आपको बता दें कि देश की राजधानी नई दिल्ली को मिनी भारत भी कहा जाता है, जहां का अपना समृद्ध इतिहास, संस्कृति और खान-पान है।
क्यों कहा जाता है मिनी भारत
अब सवाल यह है कि आखिर नई दिल्ली को ही मिनी भारत क्यों कहा जाता है, जबकि देश में अलग-अलग समृद्ध इतिहास और संस्कृति वाले शहर हैं। आपको बता दें कि दिल्ली एक ऐसा शहर है, जहां पर आपको देश के हर कोने का व्यक्ति मिल जाएगा। यहां जम्मू से लेकर कन्याकुमारी तक का व्यक्ति मौजूद है।

पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है किस्मत का शहर, जानें
इसका एक कारण यह भी है कि नई दिल्ली में ही केंद्र सरकार के सभी प्रमुख कार्यालय मौजूद हैं। इन कार्योलयों में देशभर के व्यक्ति काम करते हैं और अपने परिवारों के साथ नई दिल्ली इलाके में ही रहते हैं।
इसके अलावा व्यापार के सिलसिले में भी यहां देशभर से व्यापारी दिल्ली के बाजारों का रूख करते हैं। ऐसे में यहां पर आपको देश के हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश का व्यक्ति दिल्ली में देखने को मिल जाएगा।
हर त्योहार का देखने को मिलता है रंग
हमारे देश में अलग-अलग धर्मों में अपने-अपने त्योहार हैं। ऐसे में दिल्ली एक ऐसा शहर है, जहां पर आपको होली, दिवाली, ईद, बैसाखी, ओणम, पोंगल, बिहु, विषु, लोहड़ी, गणेश चतुर्थी, उतरायण और रथ यात्रा आदि जैसे त्योहार देखने को मिल जाएंगे।
पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘पीतल नगरी’, जानें
पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘Zinc City’, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.