This is an archived article last updated on Aug 11, 2023. The information may be outdated.

भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘Zinc City’, जानें

Last Updated: Aug 11, 2023, 11:00 IST

भारत में अलग-अलग शहरों की अपनी पहचान है। इसमें से कुछ शहरों की वहां मिलने वाले अयस्कों की वजह से भी पहचान है। भारत के विभिन्न शहरों को जानने की अपनी इस सीरिज में हम इस लेख के माध्यम से भारत के एक और शहर के बारे में जानेंगे। क्या आपको पता है कि भारत का कौन-सा शहर ‘Zinc City’ के नाम से भी जाना जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे।

जिंक का शहर
जिंक का शहर

भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आपको अलग-अलग शहर मिलेंगे, जिनमें से कुछ शहर अपने यहां खान-पान को लेकर, तो कुछ शहर अपनी यहां की अनूठी संस्कृति के लिए जाने जाते हैं।

वहीं, हर शहर की अपनी भाषा और वेशभूषा भी है। इसके अलावा भारत के कुछ शहरों की वहां मिलने वाले अयस्कों से भी पहचान होती है। भारत के विभिन्न शहरों को जानने की अपनी इस सीरिज में हम इस लेख के माध्यम से एक और शहर के बारे में जानेंगे।

क्या आपको पता है कि भारत के किस शहर को ‘Zinc City’ के नाम से भी जाना जाता है। यदि नहीं, तो हम इस लेख के माध्यम से जानेंगे। 

 

शहरों को मिली हुई है पहचान

भारत में हर शहर को अपनी पहचान मिली हुई है। यही वजह है कि शहरों को उनके मूल नाम के साथ-साथ उनके उपनाम से भी जाना जाता है। इससे न सिर्फ शहर की संस्कृति के बारे में लोगों को पता चलता है, बल्कि शहर के प्रति लोग भी आकर्षित होते हैं, जिससे वहां पर पर्यटन को बढ़ावा मिलता है। 

 

किस शहर को कहा जाता है ‘Zinc City’

भारत में राजाओं की भूमि कहा जाता है राजस्थान को, जो कि क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा राज्य है। इस राज्य का कुछ हिस्सा अपनी सीमा पाकिस्तान से भी साझा करता है।

वहीं, भारत के इतिहास के पन्ने इस राज्य के शूरवीरों की कहानियों से भरे पड़े हैं। ऐसे में राजस्थान के उदयपुर शहर को ‘Zinc City’ के नाम से भी जाना जाता है।

भारत का यह शहर अपने यहां स्थित झीलों की वजह से झीलों का शहर भी कहा जाता है। 

 

क्यों कही जाती है ‘Zinc City’

राजस्थान के उदयपुर शहर से करीब  40 किलोमीटर दूर जावर माइन्स है, जो कि जिंक के लिए जानी जाती है। यह गोमती नदी के किनारे करीब 10 किलोमीटर तक फैली हुई है, जो कि ढेबर झील के भी नजदीक है।

आपको बता दें कि ढेबर झील भारत की दूसरी सबसे बड़ी कृत्रिम झील है। 

 

कैसे बना था शहर

जावर माइंस को हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड द्वारा बनाया गया था। यहां से जस्ता और सीसे की माइनिंग की जाती है, जिसके लिए 80 मेगावॉट के पॉवर प्लांट से ऊर्जा दी जाती है। जावर पूरी तरह से पहाड़ी इलाका है।

वहीं, यहां पर पांच प्रमुख मंदिर भी बने हुए हैं। इसके साथ ही हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने माइन से जुड़े लोगों के रहने के लिए भी व्यवस्था की हुई है।

 

पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘Silk City’, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 11, 2023, 11:00 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News