This is an archived article last updated on Nov 20, 2023. The information may be outdated.

विदेशों में भी मौजूद है ये भारतीय शहर, देखें लिस्ट

Last Updated: Nov 20, 2023, 19:22 IST

भारत विविधताओं का देश कहा जाता है, जहां सरस-संस्कृति, सांस्कृतिक विरासत और अनूठी परंपराओं के साथ समृद्ध इतिहास का मिश्रण देखने को मिलता है। यही वजह है कि हर साल यहां विदेशी सैलानी भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के कुछ शहर भी विदेश तक पहुंचे हैं। कौन-से हैं ये शहर और किन देशों में हैं मौजूद, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

विदेशों में मौजूद भारतीय शहर
विदेशों में मौजूद भारतीय शहर

भारत सांस्कृतिक विरासत, अनूठी पंरपराओं, गौरवशाली इतिहास और धार्मिक नगरियों का घर है। यहां विभिन्न संस्कृतियों का गठजोड़ और उनसे बना मिश्रण देखने को मिल जाएगा। ऐसा भी कहा जाता है कि यहां कुछ किलोमीटर की दूरी पर भाषा और संस्कृति में भी बदलाव देखने को मिल जाता है।

भारत के गौरवशाली इतिहास में यहां के शहरों का इतिहास भी जुड़ा है, जिनसे जुड़ा है उनका नाम, जो कि शहरों को विशेष पहचान देने का काम करते हैं। खास बात यह है कि इनमें से कुछ शहर सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहे, बल्कि विदेशों तक भी अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। इस कड़ी में क्या आप विदेशों में मौजूद भारत के शहरों के बारे में जानते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

पढ़ेंः भारत में किस नदी पर बना है कौन-सा बांध, देखें लिस्ट



अमेरिका में भी मौजूद है लखनऊ

भारत में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है, जिसे नवाबों का शहर भी कहा जाता है। भारत में यहां चिकन खाया भी जाता है और पहना भी जाता है। यानि, यहां की चिकनकारी भी बहुत प्रसिद्ध है, जो कि कपड़ों पर की जाती है। हालांकि, लखनऊ नाम का शहर अमेरिका में भी मौजूद है, जिसे कैसल इन द क्लाउड्स के नाम से भी जाना जाता है।

 

विदेश में भी मौजूद है कोचिन

भारत में कोचिन शहर एक तटीय शहर है, जिसे अरब सागर की राजधानी भी कहा जाता है। यह तटीय शहर व्यापार के लिए भी प्रमुख है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यह शहर विदेश में भी मौजूद है। आपको बता दें कि जापान में भी एक शहर का नाम कोचिन है। हालांकि, वहां इसे कोचि कहा जाता है।

 

विदेश में मौजूद है पटना शहर

आपने बिहार की राजधानी पटना के बारे में जरूर सुना और पढ़ा होगा। कभी मगध साम्राज्य के अधीन रहा यह शहर अब बिहार का प्रमुख शहर है। धार्मिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण यह शहर वर्तमान में स्कॉटलैंड में भी मौजूद है। दरअसल, एक ब्रिटिश का जन्म पटना में हुआ था, जब वह स्कॉटलैंड पहुंचा, तो उसने वहां एक फैक्ट्री स्थापित की। फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों के लिए यहां पर पटना नाम से एक शहर बसाया। 

 

अमेरिका में मौजूद है कोलकाता

भारत में कोलकाता कभी ब्रिटिश समय में भारत की राजधानी हुआ करता था। हालांकि, भारत का यह शहर विदेशों तक पहुंचा है। इस कड़ी में अमेरिका में भी एक कोलकाता शहर मौजूद है, जिसे कोटा टाउन और इंडियाना नाम से भी जाना जाता है। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 20, 2023, 19:20 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News