भारत का सबसे बड़ा शहर कौन-सा है, जानें
भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इनमें से यदि सबसे बड़े राज्य की बात करें, तो वह राजस्थान है। राजाओं का स्थान कहे जाने वाला यह राज्य क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा राज्य है। हालांकि, क्या आपको पता है कि भारत का सबसे बड़ा शहर कौन-सा है। यहां हम क्षेत्रफल और जनसंख्या के हिसाब से भारत के सबसे बड़े शहर के बारे में जानेंगे। जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
भारत में यदि सबसे बड़े राज्य की बात करें, तो इसका उत्तर अमूमन सभी लोगों को पता है, जो कि राजस्थान है। राजस्थान क्षेत्रफल के हिसाब से देश का सबसे बड़ा राज्य है।
राजाओं का स्थान कहे जाने वाला राजस्थान वीरों की भूमि कहा जाता है, जिसका समृद्ध इतिहास रहा है। हालांकि, जब भी हम बात करते हैं भारत के सबसे बड़े शहर की, तो इसका उत्तर बहुत कम लोगों को पता होता है।
क्या आपको पता है कि भारत का सबसे बड़ा शहर कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम क्षेत्रफल और जनसंख्या हिसाब से भारत के सबसे बड़े शहर के बारे में जानेंगे। जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
कैसे होता है सबसे बड़े शहर का चयन
हम जब भी किसी राज्य या शहर के सबसे बड़े होने की बात करते हैं, तो यहां पर हम दो पहलुओं को शामिल करते हैं। इसमें एक पहलू वहां का क्षेत्रफल और दूसरा वहां रहने वाली आबादी होती है।
इन दो पहलुओं के माध्यम से किसी भी शहर या राज्य के बड़े होने का पता चलता है।

जनसंख्या के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा शहर
भारत में जनसंख्या के हिसाब से सबसे बड़े शहर की बात करें, तो साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, महाराष्ट्र राज्य का मुंबई शहर भारत का सबसे बड़ा शहर है।
साल 2011 में यहां की कुल आबादी 12,442,373 दर्ज की गई थी। यही वजह है कि मुंबई को देश के सबसे व्यस्त शहरों की सूची में रखा जाता है। इसके साथ ही यहां पर अधिक ट्रैफिक की भी समस्या है।
ऐसा भी कहा जाता है कि यदि मुंबई में आपको कही निकलना है, तो जाम से बचने के लिए काफी पहले निकलना पड़ता है। मुंबई के बाद देश में सबसे अधिक आबादी दिल्ली शहर की है।
साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, यहां की आबादी 11,034,555 थी। इसके बाद बंगलुरू का नंबर आता है।

क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा शहर
भारत में यदि क्षेत्रफल की बात करें, तो दिल्ली देश का सबसे बड़ा शहर है। यहां का क्षेत्रफल 1484 वर्ग किलोमीटर है, जो कि देश में किसी भी शहर के मुकाबले सबसे अधिक है।
दिल्ली में एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचने के लिए करीब 50 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है।
इस शहर के बाद बंगलुरू शहर दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यहां का कुल क्षेत्रफल 741 वर्ग किलोमीटर है।
वहीं, भारत में तीसरे पायदान पर पुणे है, जिसका कुल क्षेत्रफल 700 वर्ग किलोमीटर है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.