This is an archived article last updated on Oct 19, 2023. The information may be outdated.

भारत के पांच सबसे बड़े केंद्र शासित प्रदेश कौन-से हैं, जानें

Last Updated: Oct 19, 2023, 18:18 IST

भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। आपने भारत के अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेशों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आपको पता है कि भारत के पांच सबसे बड़े केंद्र शासित प्रदेश कौन-से हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम भारत के 5 सबसे बड़े केंद्र शासित प्रदेशों के बारे में जानेंगे। 

केंद्र शासित प्रदेश
केंद्र शासित प्रदेश

भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है, जहां विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अलग-अलग संस्कृति और अनूठी परंपराएं देखने को मिल जाएंगी। भारत में यदि कुल राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें, तो देश में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं।

पहले भारत में 7 केंद्र शासित प्रदेश हुआ करते थे, लेकिन जम्मू-कश्मीर में दो नए जिलों के बनने के बाद इनकी संख्या 8 हो गई है। इस बीच क्या आप जानते हैं कि भारत के 5 सबसे बड़े केंद्र शासित प्रदेश कौन-से हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

 

पढ़ेंः भारत के 5 सबसे बड़े जिले कौन-से हैं, जानें



भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश

भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर है। इसका कुल क्षेत्रफल 125,535 वर्ग किलोमीटर है। जम्मू-कश्मीर अपनी खूबसूरत वादियों के लिए जाना जाता है। वहीं,  यहां कई धार्मिक स्थल भी हैं। जम्मू-कश्मीर पहले राज्य हुआ करता था, जिसे 2019 में विभाजित कर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के नाम से केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया है। 



भारत का दूसरा सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश

भारत के दूसरे सबसे बड़े केंद्र शासित प्रदेश की बात करें, तो लद्दाख भारत का दूसरा सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश है। इसका कुल क्षेत्रफल 96, 701 वर्ग किलोमीटर है। लद्दाख भारत में अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है।

यहां की दुर्गम उचाइयों पर रोमांच के शौकीन लोग दोपहिया वाहनों से राइड करने के लिए पहुंचते हैं। भारत की सबसे खूबसूरत झीलों में शामिल पैंगोंग झील भी लद्दाख में ही स्थित है। आपको बता दें कि भारत का सबसे बड़ा नेशनल पार्क यानि कि हेमिस नेशनल पार्क भी यहां मौजूद है।

 

भारत का तीसरा सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश 

भारत के तीसरे सबसे बड़े केंद्र शासित प्रदेश की बात करें, तो यह अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह है। इसका कुल क्षेत्रफल 8,249 वर्ग किलोमीटर है। यह केंद्र शासित प्रदेश अपनी तटीय सुंदरता के लिए जाना जाता है और यही वजह जगह है, जहां पर काला पानी की सजा दी जाती थी। 

 

भारत का चौथा सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश

भारत के चौथे सबसे बड़े केंद्र शासित प्रदेश की बात करें, तो यह दिल्ली है। दिल्ली कुल 1484 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और यह शहरों का शहर है। क्योंकि, दिल्ली एक ऐसा शहर है, जहां आपको पूरे भारत के लोग देखने को मिल जाएंगे। ऐसे में इसे विभिन्न संस्कृतियों का घर भी कहा जाता है। देश चलाने के लिए महत्वपूर्ण फैसले दिल्ली से ही होते हैं, जहां संसद भवन स्थित है। 

 

भारत का पांचवा सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश

भारत के पांचवे सबसे बड़े केंद्र शासित प्रदेश की बात करें, तो यह दादरा और नगर हवेली और दमन एवं दीव है। इसका कुल क्षेत्रफल 603 वर्ग किलोमीटर है। इस केंद्र शासित प्रदेश का सबसे बड़ा शहर सिलवासा है। 

 

पढ़ेंः भारत के 5 सबसे बड़े राज्य कौन-से हैं, जानें

पढ़ेंः भारत से पाकिस्तान बहने वाली नदियां कौन-सी हैं, देखें लिस्ट

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 19, 2023, 18:14 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News