भारत के 5 सबसे बड़े राज्य कौन-से हैं, जानें
भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 7,000 से अधिक जिले हैं। भारतीय संस्कृति और यहां की अनूठी परंपराएं देशी-विदेशी पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत के 5 सबसे बड़े राज्य कौन-से हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत विविधताओं का देश कहा जाता है, क्योंकि यहां पर संस्कृति, परंपराएं और धर्म का अनूठा संगम देखने को मिलता है। हमारे देश में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं और इन सभी का अपना-अपना समृद्ध इतिहास और कहानियां हैं।
यहां मौजूद संस्कृति और विरासतों को नजदीक से देखने और जानने के लिए हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक भारत के अलग-अलग शहरो का रूख करते हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि क्षेत्रफल के हिसाब से भारत के 5 सबसे बड़े राज्य कौन-से हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः भारत का सबसे छोटा राज्य कौन-सा है, जानें
भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन-सा है
भारत के सबसे बड़े राज्य की बात करें, तो क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है। राजस्थान को महलों का राज्य कहा जाता है। इसकी स्थापना 1 नवंबर, 1956 को हुई थी। इस राज्य की राजधानी जयपुर है और इसका क्षेत्रफल 342,239 वर्ग किलोमीटर है।

भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य
भारत के दूसरे सबसे बड़े राज्य की बात करें, तो मध्यप्रदेश दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। इसका कुल क्षेत्रफल 308,252 वर्ग किलोमीटर है और इसकी राजधानी भोपाल है। वहीं, मध्यप्रदेश को भारत का दिल भी कहा जाता है, क्योंकि यह भारत के नक्शे में मध्य में स्थित है। इसके अलावा यह राज्य कई एतिहासिक स्थलों और परंपराओं का घर है।
भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य
भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य महाराष्ट्र है। इसका कुल क्षेत्रफल 307,713 वर्ग किलोमीटर है। इस राज्य में कुल 36 जिले हैं। वहीं, यह एक ऐसा राज्य है, जिसे भारत का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। क्योंकि, इस राज्य में ही गेटवे ऑफ इंडिया है, जो कि जॉर्ज पंचम के आगमन के समय बनाया गया था।
भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य
अब बात करते हैं भारत के चौथे सबसे बड़े राज्य की, तो भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है। इसका कुल क्षेत्रफल 243, 284 वर्ग किलोमीटर है। साल 2011 की जनगणना के मुताबिक, उत्तर प्रदेश भारत का सबसे जनसंख्या वाला राज्य है।
इसके अलावा यह भारत का सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। इस राज्य में कुल 75 जिले और 18 मंडल हैं। इस राज्य की राजधानी लखनऊ है और यह भारत का कृषि प्रधान राज्य भी है।
भारत का पांचवा सबसे बड़ा राज्य
भारत के पांचवे सबसे बड़े राज्य की बात करें, तो गुजरात भारत का पांचवा सबसे बड़ा राज्य है। इसका कुल क्षेत्रफल 196, 244 वर्ग किलोमीटर है। गुजरात की राजधानी गांधीनगर है और यहां कुल 33 जिले हैं। इस राज्य को एशियाई शेरों के लिए जाना जाता है।
साथ ही गुजरात ऐसा राज्य है, जो कि समुद्री तटों के साथ-साथ अपने यहां के त्योहारी सीजन के लिए भी जाना जाता है। यहां त्योहारी सीजन मे रौनक और भी बढ़ जाती है।
पढ़ेंः जानें कौन-से हैं दुनिया के 10 सबसे बड़े शहर और कितनी है आबादी
पढ़ेंः भारत के 5 सबसे बड़े जिले कौन-से हैं, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.