भारत का सबसे छोटा राज्य कौन-सा है, जानें
भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। विविधताओं से भरे भारत में प्रत्येक राज्य की अपनी संस्कृति है, जो भारत की अलग-अलग तस्वीरों को दर्शाती है। इस लेख के माध्यम से हम भारत के सबसे छोटे राज्य के बारे में जानेंगे।
भारत विविधताओं का देश है, जहां कुछ किलोमीटर पर ही आपको भाषा और खाने में अंतर देखने को मिल जाएगा। यहां के विभिन्न शहरों की अपनी संस्कृति है, जो अपने अनूठेपन की वजह से भारत की अलग-अलग तस्वीरों को दर्शाती है। भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं, जिनकी अपनी-अपनी भाषा और संस्कृति है। हालांकि, क्या आपको भारत के सबसे छोटे राज्य के बारे में पता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम आपको भारत के सबसे छोटे राज्य के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही इसकी अन्य विशेषताओं से भी आपको रूबरू करवाएंगे।
कौन सा है सबसे छोटा राज्य
भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा है, जो कि क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे छोटा और जनसंख्या के हिसाब से चौथा सबसे छोटा राज्य है। दक्षिण भारत का यह राज्य पर्यटन के हिसाब से भारत व विदेश के लोगों के लिए सबसे प्रमुख स्थल रहता है। समुद्र के अपने सुंदर नजारे के लिए यह राज्य विश्व में प्रसिद्ध है। यही वजह है कि नववर्ष से लेकर अन्य मौकों पर लोग यहां मौज-मस्ती के लिए पहुंचते हैं।

1961 में भारत के अधीन हुआ
गोवा राज्य पर करीब 450 सालों तक पुर्तगालियों ने राज किया। यही वजह रही कि साल 1961 में 19 दिसंबर को इस भारतीय प्रशासन को सौंपा गया था।
क्या है गोवा का इतिहास
गोवा के इतिहास की बात करें, तो यह तीसरी सदी ईसा पूर्व से शुरू होता है। उस समय यहां मौर्या वंश ने अपना राज शुरू किया। वहीं, पहली शताब्दी में यहां पर कोल्हापुर के सातवाहन वंश के शासकों का अधिकार शुरू हुआ। इसके बाद चालुक्य शासक यहां पहुंचे और उन्होंने अपना राज किया। इसके बाद इस पर कई शासक राज करते रहे और साल 1312 में यहां पर दिल्ली सल्तनत का राज हुआ। हालांकि, बाद में उन्हें विजयनगर के शासक हरिहर प्रथम द्वारा हटा दिया गया। इस कड़ी में अगले 100 सालों तक विजयनगर के शासकों ने यहां पर राज किया। वहीं, 1469 में गुलबर्ग के बहामी सुल्तान द्वारा इसे फिर से दिल्ली सल्तनत का हिस्सा बनाया गया। इसके बाद बीजापुर के आदिल शाह ने यहां पर कब्जा कर अपना शासन शुरू किया। साल 1510 में पुर्तगालियों ने एक स्थानीय सहयोगी तिमैया की मदद से आदिल शाह को हरा दिया, जिसके बाद यहां पर पुर्तगालियों का राज हो गया। वहीं, 1947 में अंग्रेजों से आजादी पाने के बाद भी पुर्तगाली प्रदेश भारत के नहीं थे, लेकिन भारत सरकार की ओर से ऑपरेशन विजय चलाकर गोवा व दमन और दीव भारत का केंद्र शासित प्रदेश बना।
गोवा के बाद सबसे छोटे हैं ये राज्य
आपको बता दें कि गोवा के बाद सबसे छोटे राज्य के रूप में सिक्किम और त्रिपुरा हैं, जिसमें सिक्किम का दूसरा और त्रिपुरा का तीसरा स्थान है।
पढ़ेंः जानें कौन-से हैं दुनिया के 10 सबसे बड़े शहर और कितनी है आबादी
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.