IPL 2024 CSK Players: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट यहां देखें, धोनी-कोहली की विराट टक्कर
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) सबसे मजबूत टीमों में से एक है. सीएसके ने साल 2023 में गुजरात की टीम को हराकर पांचवी बार टाइटल अपने नाम किया था. सीएसके की टीम को येलो आर्मी के नाम से भी जाना जाता है. आईपीएल सीजन 2024 के लिए सीएसके की फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों का रोल आप इस आर्टिकल में देख सकते है. CSK इस सीजन का अपना आखिरी लीग मैच RCB के खिलाफ बेंगलूरू में प्लेऑफ के लिहाज से यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम है.
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया की सबसे लोकप्रिय और बड़ी क्रिकेट लीगों में से एक है. आईपीएल का आयोजन हर साल किया जाता है. इस लीग में आईपीएल की 10 टीमें भाग लेती है.चलिये इस सीजन के हाई वोल्टेज मैच की बात कर लेते है-
RCB vs CSK 2024, IPL Match Today: धोनी-कोहली की विराट टक्कर
प्लेऑफ के नजरिये से आज का मैच दोनों टीमों के लिए अहम है. दोनों टीमें इस मैच को जीतने के लिए जान लगा देंगी. यह मैच बेंगलूरू में खेला जायेगा जो RCB का होम ग्राउंड है. वहीं पिछले कुछ दिनों से बेंगलूरू में बारिश भी हो रही है और आज के मैच में बारिश खलल डाल सकती है.
RCB vs CSK head-to-head stats किसका पलड़ा भारी:
| खेले गए मैच | 33 |
| आरसीबी जीती | 10 |
| सीएसके जीता | 22 |
| बेनतीजा | 1 |
| आखिरी मैच | सीएसके 6 विकेट से जीता (अप्रैल, 2024) |
Playing XI predictions for RCB vs CSK ये हो सकते है फाफ के फैब:
RCB की प्लेइंग 11 (अनुमानित): विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, महिपाल लोमरोर, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), यश दयाल, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन
Impact Sub (इम्पैक्ट खिलाड़ी): स्वप्निल सिंह
Playing XI predictions for RCB vs CSK Match धोनी के धुरंधर:
CSK की प्लेइंग 11 (अनुमानित): रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे
Impact Sub (इम्पैक्ट खिलाड़ी): सिमरजीत सिंह
----------
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियन्स दो सबसे सफल टीमें है जिन्होंने यह टाइटल 5-5 बार जीता है. वहीं सीएसके आईपीएल की सबसे मजबूत टीमों में से एक है. सीएसके ने साल 2023 में गुजरात की टीम को हराकर पांचवी बार टाइटल अपने नाम किया था.
सीएसके की टीम को येलो आर्मी के नाम से भी जाना जाता है. अभी तक पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया अब यह जिम्मेदारी रुतुराज गायकवाड़ संभाल रहे है. इस आर्टिकल में हम सीएसके की टीम के बारें में बताने जा रहे है.
सीएसके ने इस बार भी अच्छे खिलाड़ियों पर लगाया दाव:
महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम ने सीज़न 2024 की मिनी नीलामी में डेरिल मिशेल को 14 करोड़ में ख़रीदा. समीर रिज़वी (8.40 करोड़ रुपये), शार्दुल ठाकुर (4 करोड़ रुपये), मुस्तफिजुर रहमान (2 करोड़ रुपये), अवनीश राव अरावली (20 लाख रुपये) और रचिन रवींद्र (1.8 करोड़ रुपये) को अपनी टीम में शामिल किया.
सीएसके के पांच खिलाड़ी जिन पर होगी सबकी नजरें:
- रचिन रवींद्र
- रवीन्द्र जडेजा
- डेरिल मिशेल
- शिवम दुबे
-
तुषार देशपांडे
सीएसके स्क्वॉड 2024:
| बल्लेबाज | ऑल राउंडर | गेंदबाज |
| महेंद्र सिंह धोनी | रवीन्द्र जड़ेजा | राजवर्धन हंगरगेकर |
| डेवोन कॉनवे | मिशेल सैंटनर | दीपक चाहर |
| ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान) | मोईन अली | महेश दीक्षाना |
| अजिंक्य रहाणे | शिवम दुबे | मुकेश चौधरी |
| शेख रशीद | निशांत सिंधु | मुस्तफिजुर रहमान |
| समीर रिज़वी | अजय मंडल | प्रशांत सोलंकी |
| अवनीश राव अरवेल्ली | रचिन रवीन्द्र | सिमरजीत सिंह |
|
| शार्दुल ठाकुर | तुषार देशपांडे |
|
| डेरिल मिशेल | मथीशा पथिराना |
सीएसके के रिटेन खिलाड़ी 2024:
सीएसके की टीम ने साल 2024 के सीजन के लिए कप्तान सहित 19 खिलाड़ियों को रिटेन किया हुआ है. जिसकी पूरी लिस्ट नीचे दी गयी है.
| खिलाड़ी | रोल |
| एमएस धोनी (विकेटकीपर) | बल्लेबाज |
| मोईन अली | ऑल राउंडर |
| दीपक चाहर | गेंदबाज |
| डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर) | बल्लेबाज |
| तुषार देशपांडे | गेंदबाज |
| शिवम दुबे | ऑल राउंडर |
| ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान) | बल्लेबाज |
| राजवर्धन हंगरगेकर | गेंदबाज |
| रवीन्द्र जड़ेजा | ऑल राउंडर |
| अजय मंडल | ऑल राउंडर |
| मुकेश चौधरी | गेंदबाज |
| मथीशा पथिराना | ऑल राउंडर |
| अजिंक्य रहाणे | बल्लेबाज |
| शेख रशीद | बल्लेबाज |
| मिशेल सैंटनर | ऑल राउंडर |
| सिमरजीत सिंह | बल्लेबाज |
| निशांत सिंधु | ऑल राउंडर |
| प्रशांत सोलंकी | गेंदबाज |
| महेश थीक्षणा | गेंदबाज |
मिस्टर आईपीएल रहे है इसी टीम से:
मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना इसी टीम के लिए खेलते थे. इस टीम के साथ अतीत में मैथ्यू हेडन, माइकल हसी और स्टीफन फ्लेमिंग जैसे कुछ दिग्गज खिलाड़ी भी खेल चुके है.
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.