भारत का सबसे बड़ा आम उत्पादक राज्य कौन-सा है, जानें नाम
आम को फलों का राजा कहा जाता है, जो कि अपने स्वाद के लिए विश्व विख्यात है। भारत के विभिन्न राज्यों में आम का उत्पादन होता है। हालांकि, भारत के उत्तर में आम का सबसे अधिक उत्पादन होता है।
फलों में जब भी बात फलों के राजा की होती है, तो इसमें सबसे ऊपर नाम आम का आता है। आम अपने स्वाद के लिए विश्व विख्यात है। भारत में कुल 28 राज्य हैं और विभिन्न राज्यों में हमें आम की खेती देखने को मिलती है।
हालांकि, भारत में आम का सबसे अधिक उत्पादन उत्तर प्रदेश में होता है। यहां आम की विभिन्न प्रजातियां अपने स्वाद के लिए देश-दुनिया में जानी जाती हैं, जिनमें मलीहाबादी आम से लेकर लंगड़ा और दशहरी आम शामिल है। देश के कुल आम उत्पादन में कितना है यूपी का योगदान और किस एरिया में है ‘मैंगो बेल्ट’, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
आम उत्पादन को लेकर सरकारी आंकड़े क्या हैं?
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय (Ministry of Agriculture and Farmers Welfare) द्वारा जारी 2025-26 की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश भारत में आम का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य बना हुआ है।
यूपी में कितना होता है आम का उत्पादन
उत्तर प्रदेश में कुल आम उत्पादन की बात करें, तो अकेला यूपी 23 फीसदी से 25 फीसदी तक आम उत्पादन करता है। यहां प्रमुख रूप से लखनऊ, सहारनपुर, बुलंदशहर और वाराणसी में आम उत्पादन होता है। आपको बता दें कि मलिहाबाद को, तो ‘मैंगो बेल्ट’ भी कहा जाता है।
खाड़ी देश में करता है निर्यात
उत्तर प्रदेश के आमों की मांग न सिर्फ देशभर में है, बल्कि विदेशों में भी रहती है। यहां के आम को खाड़ी देश के साथ-साथ यूरोप में भी भेजा जाता है। भारत में पैदा होने वाले आम की मांग हमेशा से ही खाड़ी देशों में बनी हुई है। यही वजह है कि भारत के व्यापारिक लेन-देन में आम मुख्य फसल के रूप में जाना जाता है।
आम की किस प्रजाति को मिला है GI Tag
उत्तर प्रदेश की दो आम की प्रजातियों को GI Tag मिला हुआ है। यहां के चौसा और बनारसी लंगड़ा आम को GI Tag मिला है। ऐसे में इसकी पहचान वैश्विक स्तर पर बनी है। वहीं, यूपी का दशहरी आम विश्व प्रसिद्ध है, जो कि अपने स्वाद के लिए जाना जाता है और नाम से बिकता है।
किस राज्य में होता है कौन-सा आम
उत्तर प्रदेश-दशहरी, लंगड़ा और चौसा
आंध्र प्रदेश- बंगनपल्ली
कर्नाटक-अल्फोंसो और तोतापुरी
बिहार-जर्दालु आम अपने खुशबू के लिए जाना जाता है।
महाराष्ट्र-अल्फोंसो
गुजरात- यहां का केसर आम बहुत ही प्रसिद्ध है।
पश्चिम बंगाल- यहां का हिमसागर अपने स्वाद व रंग के लिए जाना जाता है।
नोटः आंध्र प्रदेश में भी आम का अधिक उत्पादन होता है। हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि प्रति हेक्टेयर के हिसाब से उत्तर प्रदेश में आम का अधिक उत्पादन होता है।
पढ़ेंः भारत में हरी मिर्च का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन-सा है, यहां जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.