भारत देश दक्षिण एशिया का एक बड़ा और विविधतापूर्ण देश है। इसके साथ ही भारत की गिनती दुनिया का सातवें सबसे बड़ा देश के रूप में होती है और जनसंख्या के मामले में यह दूसरा सबसे बड़ा देश है। हालांकि, जल्द ही यह पहले पायदान पर आने वाला है।
यह बात हम सभी जानते हैं कि भारत एशिया महाद्वीप के दक्षिण भाग में स्थित है, जिसकी सीमाएं उत्तर में हिमालय पर्वतमाला से घिरी हैं। ये पर्वतमालाएं इसे चीन, नेपाल और भूटान से अलग करती हैं। इसके अतिरक्त भारत पूर्व में म्यांमार और बांग्लादेश से, पश्चिम में पाकिस्तान से और दक्षिण में हिन्द महासागर से अपनी सीमाएं साझा करता है।
हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत की उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्वी से लेकर पश्चिम तक कितनी किलोमीटर सीमा है ? यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत में कुल राज्य और केंद्र शासित प्रदेश
भारत में कुल राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें, तो यहां कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी-अपनी विशेषताएं हैं।
उत्तर से दक्षिण तक भारत की कुल लंबाई
उत्तर से दक्षिण तक भारत की कुल लंबाई की बात करें, तो यह लगभग 3,214 किलोमीटर है। यह दूरी जम्मू-कश्मीर के उत्तर में इंदिरा कॉल से लेकर कन्याकुमारी (तमिलनाडु) के दक्षिणी सिरे तक मापी गई है।
पूर्व से लेकर पश्चिम तक की कुल लंबाई
भारत की पूर्वी सीमा से लेकर पश्चिमी सीमा तक की कुल चौड़ाई की बात करें, तो यह लगभग 2,933 किलोमीटर है। यह दूरी अरुणाचल प्रदेश के किबिथू (पूर्व) से गुजरात के रण ऑफ कच्छ (पश्चिम) तक मापी गई है।
तो, यह थी भारत की कुल लंबाई, जो कि अक्सर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछी जाती है। ऐसे में उपरोक्त जानकारी परीक्षा की दृष्टि से अधिक महत्त्वपूर्ण है। हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः भारत में आज भी मौजूद हैं ये पांच राजशाही परिवार, यहां पढ़ें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation