This is an archived article last updated on Feb 2, 2024. The information may be outdated.

Union budget 2024: बजट पेश करते ही वित्तमंत्री के नाम दर्ज हो गया यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Last Updated: Feb 2, 2024, 10:40 IST

वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण 01 फरवरी को केन्द्रीय बजट पेश कर दिया. 24 जनवरी को 'हलवा सेरीमनी' के साथ बजट प्रक्रिया शुरू हो गयी थी. हालांकि यह पूर्ण बजट नहीं था क्योंकि इस साल देश में आम चुनाव कराये जायेंगे. इस बार अंतरिम बजट (Interim budget) पेश किया गया जो सरकार की आवश्यक सेवाओं को चालू रखने के लिए एक अस्थायी वित्तीय योजना है.     

वित्तमंत्री के नाम नया रिकॉर्ड
वित्तमंत्री के नाम नया रिकॉर्ड

वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 01 फरवरी को केन्द्रीय बजट पेश कर दिया. 24 जनवरी को 'हलवा सेरीमनी' के साथ बजट प्रक्रिया शुरू हो गयी थी. हालांकि यह पूर्ण बजट नहीं था क्योंकि इस साल देश में आम चुनाव कराये जायेंगे.

इस बार अंतरिम बजट (Interim budget) पेश किया गया जो सरकार की आवश्यक सेवाओं को चालू रखने के लिए एक अस्थायी वित्तीय योजना है. आम चुनाव 2024 के बाद बनने वाली नई सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी. वित्त मंत्री पहले ही कह चुकी हैं कि यह 'वोट ऑन अकाउंट' है, इसमें कोई बड़ी घोषणा नहीं की गयी. 

यह भी देखें:

Budget highlights 2024: बजट में आम आदमी के लिए क्या है खास, देखें यहां

Union Budget 2024: क्या होता है 'अंतरिम बजट' और यह 'पूर्ण बजट' से कैसे है अलग? समझें यहां

लगातार छठा बजट:   

यह छठां मौका था जब निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश किया जिसमें पांच वार्षिक बजट और एक अंतरिम बजट शामिल है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया.  

क्या होता है अंतरिम बजट:

अंतरिम बजट को वोट ऑन अकाउंट (Vote on account) के रूप में भी जाना जाता है. यह नियमित सरकारी बजट से अलग है. अंतरिम बजट में नई सरकार के सत्ता में आने तक आने वाले कुछ महीनों में किए जाने वाले खर्च के लिए पेश किया जाता है. अंतरिम बजट के माध्यम से पारित 'वोट-ऑन-अकाउंट' में वित्तीय-वर्ष के एक हिस्से के खर्चों को पूरा करने के लिए संसदीय मंजूरी मांगी जाती है.  

यह भी पढ़ें: Pradhanmantri Suryoday Yojana: किसे मिलेगा लाभ और कौन से डॉक्यूमेंट है जरुरी? जानें सबकुछ

वित्तमंत्री के नाम नया रिकॉर्ड: 

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण लगातार छठा बजट पेश करके एक रिकॉर्ड स्थापित करेंगी. (पांच वार्षिक बजट और एक अंतरिम) सीतारमण, यह उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी वित्तमंत्री होंगी. इससे पहले केवल पूर्व प्रधान मंत्री मोरारजी देसाई के नाम यह रिकॉर्ड है. मनमोहन सिंह, अरुण जेटली, पी. चिदंबरम और यशवंत सिन्हा ने लगातार पांच बजट पेश किए थे.      

किसने पेश किये सर्वाधिक केंद्रीय बजट:

देश में सर्वाधिक बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड मोरारजी देसाई के नाम है. जिन्होंने वित्त मंत्री रहते हुए 10 बार केंद्रीय बजट संसद में पेश किया था. इसके बाद पी.चिदंबरम (9) और प्रणब मुखर्जी के (8) दूसरे और तीसरे नंबर पर है. लेकिन क्या आपको पता है आजाद भारत का पहला बजट किसने पेश किया था. 

आजाद भारत का पहला केन्द्रीय बजट:

स्वतंत्र भारत का पहला केंद्रीय बजट पहले वित्तमंत्री आरके शनमुखम चेट्टी (R. K. Shanmukham Chetty) ने पेश किया था. उन्होंने 26 नवंबर 1947 को स्वतंत्र भारत का पहला केंद्रीय बजट पेश किया. चेट्टी ने 1947 से 1949 तक स्वतंत्र भारत के पहले वित्त मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी.  

यह भी देखें:

Filmfare Awards 2024: विधु विनोद चोपड़ा की '12th फेल' ने किया कमाल, जीते कई अवार्ड 

Bihar Politics Updates: नीतीश कुमार ने राजनीतिक करियर में कब-कब बदला पाला? पढ़ें

 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Feb 2, 2024, 10:40 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News