First Women in the World: दुनिया में प्रथम महिलाओं की पूरी लिस्ट, यहां देखें
दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाओं ने अपनी काबिलियत को साबित किया है। इस कड़ी में हम इस लेख के माध्यम से दुनिया की उन सभी महिलाओं के बारे में जानेंगे, जिन्होंने प्रथम महिला बनकर इतिहास रचा है।
दुनिया में विज्ञान, शिक्षा, राजनीति, खेल और आसमान से लेकर अंतरिक्ष तक महिलाओं ने अपना परचम लहराया है। इस कड़ी में कुछ ऐसी भी महिलाएं हुई हैं, जिन्होंने इस क्षेत्र में सबसे पहले कदम रखकर इतिहास रचा और अन्य महिलाओं को राह दिखाई। इस लेख में हम दुनिया की उन सभी महिलाओं के बारे में जानेंगे, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में प्रथम महिला होने का तमगा हासिल किया है।
राजनीति और शासन (Politics & Governance)
-विश्व की पहली महिला प्रधानमंत्री: सिरिमावो भंडारनायके दुनिया की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं।
-किसी देश की पहली महिला राष्ट्रपति: इसाबेल पेरोन (अर्जेंटीना, 1974) ने पहली महिला राष्ट्राध्यक्ष के रूप में राष्ट्रपति पद संभाला था।
-संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली महिला अध्यक्ष: विजया लक्ष्मी पंडित (भारत, 1953) 8वें सत्र की अध्यक्ष चुनी गईं थीं।
-मध्य पूर्व (Middle East) की पहली महिला प्रधानमंत्री: गोल्डा मीर (इजरायल, 1969) ने देश की चौथी प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया है।
-पहली महिला सुप्रीम कोर्ट जस्टिस: सैंड्रा डे ओ'कॉनर (यूएसए, 1981) संयुक्त राज्य अमेरिका की सर्वोच्च अदालत में नियुक्त हुई थीं।
कला, मीडिया और व्यवसाय (Arts, Media & Business)
-प्रित्ज़कर आर्किटेक्चर पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला: जहा हदीद वास्तुकला के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होने वाली पहली महिला हैं।
-सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर जीतने वाली पहली महिला: कैथरीन बिगेलो ने फिल्म 'द हर्ट लॉकर' के लिए यह पुरस्कार जीता था।
-पहली महिला विदेशी संवाददाता: मार्था गेलहॉर्न ने स्पेनिश गृहयुद्ध से रिपोर्टिंग की थी।
अंतरिक्ष और विमानन (Space & Aviation)
-अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला: वेलेंटीना टेरेश्कोवा (यूएसएसआर, 1963) ने वोस्तोक 6 अंतरिक्ष यान में पृथ्वी के 48 चक्कर लगाए हैं।
-अंतरिक्ष में चहलकदमी (Spacewalk) करने वाली पहली महिला: स्वेतलाना सवित्सकाया (यूएसएसआर, 1984) ने साल्युत 7 स्टेशन के बाहर वेल्डिंग प्रयोग किए हैं।
-दुनिया भर में अकेले उड़ान भरने वाली पहली महिला: जेरी मॉक ने सिंगल-इंजन सेसना 180 में अपनी वैश्विक उड़ान पूरी की थी।
विज्ञान, तकनीक और शिक्षा में प्रथम महिलाएं
-नोबेल पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला: मेरी क्यूरी (फ्रांस/पोलैंड, 1903) को भौतिकी में उनके अग्रणी अनुसंधान के लिए सम्मानित किया गया था।
-पहली महिला कंप्यूटर प्रोग्रामर: एडा लवलेस ने मशीन द्वारा निष्पादित किए जाने वाले पहले एल्गोरिदम को लिखा था।
-फील्ड्स मेडल (गणित का नोबेल) जीतने वाली पहली महिला: मरियम मिर्जाखानी को गणित का यह सर्वोच्च सम्मान मिला था।
-ट्यूरिंग अवार्ड (कंप्यूटर साइंस) जीतने वाली पहली महिला: फ्रांसेस एलन को कंप्यूटर कंपाइलर को बेहतर बनाने के लिए अवॉर्ड मिला था।
साहस और खेल (Adventure & Sports)
-माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली महिला: जुंको ताबेई दुनिया की सबसे ऊंची चोटी के शिखर पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं।
-अकेले स्कीइंग कर दक्षिणी ध्रुव पहुंचने वाली पहली महिला: लिव अर्नेसेन ने 50 दिनों में यह बिना किसी सहायता की यात्रा की थी।
-ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला: चार्लोट कूपर ने पेरिस खेलों में टेनिस एकल का खिताब जीता में स्वर्ण पदक जीता था।
पढ़ेंः भारत की प्रथम महिलाओं की पूरी लिस्ट, यहां पढ़ें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.