This is an archived article last updated on Nov 23, 2023. The information may be outdated.

क्या आपका शहर भी Magnet City की सूची में है शामिल, देखें लिस्ट

Last Updated: Nov 23, 2023, 12:46 IST

भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 4000 से भी अधिक शहर मौजूद हैं। भारत के इन शहरों में कई शहरों को स्मार्ट सिटी के तौर पर भी जाना जाता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि कुछ शहरों को सरकार की ओर से Magnet City की सूची में शामिल किया गया है। क्या है Magnet City और क्या आपका शहर भी इस सूची में है शामिल, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

भारत के चुंबक शहर
भारत के चुंबक शहर

भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 792 जिले हैं, जिसमें से 752 जिले राज्यों और 45 जिले 8 केंद्र शासित प्रदेशों में हैं। इस कड़ी में भारत में कुल शहरों की बात करें, तो उनकी संख्या 4 हजार से भी अधिक हैं।

वहीं, हर शहर की अपनी खासियत है, जिनमें से कुछ शहर वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत के कुछ शहरों को सरकार की ओर से Magnet City की सूची में भी शामिल किया गया है। क्या है यह Magnet City और क्या आपका शहर भी इस सूची में है शामिल, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

 

पढ़ेंः भारत में किस शहर को कहा जाता है ‘Space City’, जानें



क्या होती है Magnet City

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि Magnet City क्या होती है। आपको बता दें कि यहां Magnet City के मतलब किसी चुंबक वाले शहर से नहीं है, बल्कि इसका मतलब है कि ऐसे शहर, जो अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। सरकार की ओर से ऐसे शहरों की पहचान की गई है, जो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं और लोग उन्हें निवेश के लिए भी बेहतर मानते हैं। ऐसे में सरकार की ओर से इन्हें Magnet City का दर्जा दिया गया है।  

 

भारत के कौन- से शहर हैं Magnet City

अब सवाल है कि भारत के कौन-से शहर Magnet City के रूप में जाने जाते हैं। आपको बता दें कि वर्तमान में भारत में कुल 7 शहर Magnet City के रूप में जाने जाते हैं।

 

-दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली-एनसीआर में दिल्ली समेत राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई शहर आते हैं। ऐसे में आर्थिक, व्यापारिक और पर्यटन के हिसाब से यह काफी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। 

 

-कोलकाता

कभी भारत की राजधानी रहा कोलकाता अब पश्चिम बंगाल की राजधानी है। यहां ब्रिटिश समय से आर्थिक विकास के पहिये ने रफ्तार पकड़ना शुरू कर दी थी। कोलकाता भारत के स्मार्ट शहरों में भी गिना जाता है। ऐसे में यहां लोग और निवेशक, दोनों ही आकर्षित होते हैं।  

 

-चेन्नई

दक्षिण भारत का यह शहर ऑटोमोबाइल का हब भी कहा जाता है। यहां देशी-विदेशी कंपनियों ने अपना निवेश किया है। इसके साथ ही इस शहर को फ्लाईओवरों का शहर भी कहा जाता है।

 

-मुंबई

भारत की आर्थिक राजधानी कहा जाने वाला मुंबई आधुनिक शहरों में आता है। ऊंची-ऊंची इमारतों से भरा यह शहर फिल्म उद्योग से लेकर अन्य उद्योगों के उत्पादों के आयात और निर्यात में अहम भूमिका निभाता है। 

 

-हैदराबाद

भारत का यह शहर चार मीनार के लिए जाना जाता है। वहीं, इस शहर की दूसरी पहचान बिरयानी भी है। इसके अलावा यहां पर कई प्रमुख उद्योग भी स्थापित हैं। यह शहर हर साल बड़ी संख्या में लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

 

-अहमदाबाद

गुजरात में साबरमती नदी के किनारे बसा अहमदाबाद शहर भारत के स्मार्ट शहरों में आता है। पर्यटन और व्यापारिक, दोनों के लिहाज से यह शहर लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।  

 

-बंगलुरू

बंगलुरू के बारे में आपने पढ़ा और सुना ही होगा कि यह शहर भारत का आईटी शहर कहा जाता है, जहां देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने के लिए पहुंचते हैं। 

 

पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘सीमेंट का शहर’, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 23, 2023, 12:43 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News