This is an archived article last updated on Aug 23, 2023. The information may be outdated.

भारत में किस शहर को कहा जाता है ‘Space City’, जानें

Last Updated: Aug 23, 2023, 19:27 IST

चंद्रयान-3 मिशन भारत के सबसे महत्वपूर्ण मिशनों में से एक है। सभी लोग इन दिनों चांद के मिशन के बारे में पढ़ रहे हैं। हालांकि, क्या आपको पता है कि भारत के किस शहर को ‘Space City’ यानि अंतरिक्ष का शहर भी कहा जाता है। इस लेख के माध्यम से हम भारत के एक ऐसे ही शहर के बारे में जानेंगे। भारत के किस राज्य में है यह शहर और क्या है वजह, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। 

अंतरिक्ष का शहर
अंतरिक्ष का शहर

भारत ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के साथ ही इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों के साथ दर्ज करा दिया है। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सबसे पहले पहुंचना वाला देश भारत बन गया है।

इसके साथ ही चांद पर पहुंचने वाले देशों में भारत चौथा देश बन गया है। इन दिनों सभी लोग चंद्रयान-3 मिशन के बारे में पढ़ रहे हैं। हालांकि, क्या आपको पता है कि भारत का एक शहर ऐसा भी है, जिसे ‘Space City’ भी कहा जाता है। कौन-सा है यह शहर और कहां है स्थित, जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें। 

 

किस शहर को कहा जाता है ‘Space City’

भारत में आपने अलग-अलग शहरों के बारे में सुना और पढ़ा होगा। हालांकि, एक शहर ऐसा भी है, जिसे अंतरिक्ष का शहर भी कहा जाता है। आपको बता दें कि भारत के कर्नाटक राज्य के बंगलुरू शहर को ‘Space City’ के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा यह शहर IT City,  Electronic City और Garden City के नाम से भी जाना जाता है। 

 

क्यों कहा जाता है ‘Space City’

बंगलुरू शहर भारतीय अंतरिक्ष एजेंसियों के हिसाब से महत्वपूर्ण है। क्योंकि यहां पर U R Rao Satellite Centre है, जो कि सैटेलाइट के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। इसके साथ ही इसकी सैटेलाइट के तकनीकी विकास में भी अहम भागीदारी है।

इस एजेंसी के अलावा यहां पर इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क भी है, जो कि लांचिंग के दौरान इसरो को सैटेलाइट को ट्रैक करने में मदद करता है। वहीं, अंतरिक्ष विभाग और इसरो का मुख्यालय भी बंगलुरू में ही स्थित है। यही वजह है कि इस शहर को भारत में स्पेस सिटी के नाम से भी जाना जाता है। 

 

क्या है इस शहर का इतिहास 

बंगलुरू शहर के इतिहास की बात करें, तो शुरुआत में इस शहर में एक मिट्टी के किले के चारो ओर एक बस्ती हुआ करती थी, जिसका निर्माण 1537 में नादप्रभु केम्पेगौड़ा ने कराया था। साल 1761 में इस किले का निर्माण पत्थर से किया गया।

शुरुआत में यहां पर चोल शासकों ने राज किया, जिसके बाद शहर की सत्ता होयसल वंश के हाथ में आ गई थी। भारत का यह शहर सालभर अपने सुहावने मौसम के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Aug 23, 2023, 19:25 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News