Padma Awards 2026: राष्ट्रपति भवन में किन हस्तियों को मिला पद्म सम्मान? देखें दिग्गजों के नाम

Last Updated: May 25, 2026, 19:25 IST

Padma Awards 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार 2026 समारोह के पहले फेज में सिनेमा, संगीत, कला, साहित्य और जनसेवा जैसे क्षेत्रों में अहम योगदान देने वाले दिग्गजों को पद्म अवार्ड से सम्मानित किया. दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया.

पद्म सम्मान 2026
पद्म सम्मान 2026

Padma Awards 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार 2026 समारोह के पहले फेज में देश की कई बड़ी हस्तियों को सम्मानित किया। बता दें कि सिनेमा, संगीत, कला, साहित्य और जनसेवा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले दिग्गजों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया गया. इस वर्ष भारत सरकार ने कुल 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म-श्री सम्मान शामिल हैं।

सम्मान समारोह का दूसरा फेज बाद में आयोजित किया जाएगा, जिसमें ममूटी (Mammootty), अलका याग्निक (Alka Yagnik) और अजित कुमार (Ajith Kumar), अभिनेता आर. माधवन समेत कई बड़ी हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

धर्मेंद्र को मिला मरणोपरांत पद्म विभूषण

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनकी ओर से यह सम्मान अभिनेत्री और सांसद पत्नी हेमा मालिनी (Hema Malini) ने ग्रहण किया। समारोह के दौरान यह पल भावुक कर देने वाला रहा और मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इन हस्तियों को भी मिला सम्मान

उत्तर प्रदेश की मशहूर वायलिन वादक एन. राजम (N. Rajam) को भारतीय शास्त्रीय संगीत में उनके योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

वहीं विज्ञापन जगत के चर्चित नाम पीयूष पांडे (Piyush Pandey) को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया गया। उनकी पत्नी नीता जोशी ने राष्ट्रपति से यह सम्मान प्राप्त किया। 

पद्म श्री से सम्मानित हुए सिनेमा और संगीत जगत के दिग्गज

भरत सिंह भारती: बिहार के लोकगायक भरत सिंह भारती (Bharat Singh Bharti) को पद्म श्री से नवाजा गया। 

कुमार बोस: वहीं हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध तबला वादक कुमार बोस (Kumar Bose) को भी यह सम्मान मिला।

प्रोसेनजीत चटर्जी: बंगाली सिनेमा के सुपरस्टार प्रोसेनजीत चटर्जी (Prosenjit Chatterjee) को चार दशक लंबे फिल्मी करियर और बंगाली फिल्मों में योगदान के लिए पद्म श्री दिया गया।

अरविन्द वैद्य: इसके अलावा दिग्गज कलाकार और अभिनेता अरविन्द वैद्य (Arvind Vaidya) को भी पद्म-श्री से सम्मानित किया गया। थिएटर और टीवी दोनों माध्यमों में उनका योगदान काफी अहम माना जाता है।

पिछले साल कितने लोगों को मिला था सम्मान

भारत सरकार ने साल 2025 में कुल 139 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी। इनमें 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल थे। सूची में 23 महिलाएं, 10 विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई और 13 मरणोपरांत सम्मान पाने वाले नाम शामिल रहे।

2025 में इन दिग्गजों को मिला था पद्म विभूषण

पिछले वर्ष चिकित्सा क्षेत्र से दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी, जनसेवा क्षेत्र से जगदीश सिंह खेहर, कला जगत से कुमुदिनी लाखिया और एल. सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

वहीं साइंटिस्ट एम. टी. वासुदेवन नायर, उद्योगपति ओसामु सुजुकी और लोकसंगीत की प्रख्यात गायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

यह आर्टिकल क्यों है महत्वपूर्ण

आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि सरकार द्वारा दिए जाने वाले अवार्ड से जुड़े सवाल देश में आयोजित की जाने वाली कई प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे रेलवे, बैंक, SSB, UPSC और स्टेट PCS में पूछें जाते है, इस प्रकार यह लेख आपको परीक्षा की तैयारी में मदद कर सकता है.  

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: May 25, 2026, 19:24 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News