क्या होती है Passport की हिंदी, जानें
भारत से बाहर जब भी विदेश यात्रा की बात होती है, तो सबसे पहले हमारे दिमाग में दो चीजें आती हैं, जिसमें पासपोर्ट और वीजा शामिल है। आजकल पासपोर्ट आम हो गया है और हर तीसरे व्यक्ति के पास पासपोर्ट मिल जाएगा। शुद्ध हिंदी बोलने वाले लोग भी सदियों से इसे अंग्रेजी के शब्द Passport के नाम से पुकारते आ रहे हैं। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि पासपोर्ट को हिंदी में क्या कहते हैं। यदि नहीं, तो इस आर्टिकल के माध्यम से हम पासपोर्ट की हिंदी जानने के साथ इससे जुड़ी अन्य बाते भी जानेंगे।
जब भी हमें किसी विदेश यात्रा पर जाना होता है, तो सबसे पहले हमारे दिमाग में दो चीजें आती हैं, जिसमें Passport और Visa शामिल है। हालांकि, पहले तो हमें पासपोर्ट की जरूरत होती है और आज हर तीसरे व्यक्ति के पास पासपोर्ट मिल जाएगा। कई लोग हिंदी में शुद्ध भाषा का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके बाद भी अंग्रेजी के कुछ शब्दों को अंग्रेजी में ही पुकारते हैं। इन्हीं शब्दों में शामिल है पासपोर्ट, जिसे अंग्रेजी हो या चाहे हिंदी, इसी शब्द से पुकारा जाता है। हालांकि, क्या आपको पता है कि पासपोर्ट की हिंदी क्या होती है। यदि नहीं, तो इस आर्टिकल के माध्यम से हम पासपोर्ट की हिंदी के बारे में जानेंगे।
क्या होता है Passport
सबसे पहले तो हम यह जान लेते हैं कि आखिर पासपोर्ट होता क्या है। आपको बता दें कि पासपोर्ट एक पहचान पत्र के रूप में दस्तावेज होता है, जो कि विदेश यात्रा के दौरान विदेश में आपकी पहचान बताता है।
पासपोर्ट को भारत सरकार की ओर से जारी किया जाता है, जिसमें आपके नाम के साथ-साथ आपकी राष्ट्रीयता, फोटो, माता-पिता का नाम, लिंग और जन्मतिथि के बारे में जानकारी होती है।
कितने तरह का होता है Passport
पासपोर्ट भी अलग-अलग प्रकार का होता है, जिसमें एक साधारण पासपोर्ट(Ordinary Passport) होता है। यदि आप साधारण रूप से विदेश यात्रा करते हैं, तो आपको साधारण पासपोर्ट जारी किया जाएगा।
वहीं, एक आधिकारिक पासपोर्ट(Official Passport) होता है, जो कि विदेश में काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों को जारी किया जाता है। इसके अलावा एक अस्थायी पासपोर्ट(Temporary Passport) होता है, जिसकी अवधि बहुत कम समय के लिए होती है।
वहीं, एक राजनयिक पासपोर्ट होता है, जिसे विदेश में काम करने वाले राजदूतों को जारी किया जाता है। भारत में सबसे अधिक साधारण पासपोर्ट की संख्या है।

क्या होती है Passport की हिंदी (Passport in Hindi)
पासपोर्ट को आमतौर पर पासपोर्ट ही कहा जाता है। हालांकि, हिंदी में इसे अलग-अलग नाम से जाना जाता है, जिसमें आज्ञापत्र, अभयपत्र, गमनपत्र, पारपत्र, अनुमतिपत्र और राहदारी शामिल है।
हालांकि, अधिक शुद्ध हिंदी होने के कारण इन शब्दों को इस्तेमाल नहीं किया जाता है। क्योंकि, सामान्य तौर पर लोगों को इन शब्दों के बारे में जानकारी नहीं होती है। ऐसे में भारत में भी पासपोर्ट को हिंदी में पासपोर्ट ही बोला जाता है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। क्या आपको दुनिया के सबसे महंगे आम के बारे में पता है। यदि नहीं, तो नीचे दिए आर्टिकल के लिंक पर क्लिक कर इस बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
पढ़ेंः भारत में कहां होती है दुनिया के सबसे महंगे आम की खेती, 3 लाख रुपये किलो तक है दाम
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.