This is an archived article last updated on Mar 2, 2024. The information may be outdated.

PKL 2024: Puneri Paltan बनी प्रो कबड्डी लीग 10वें सीजन की चैंपियन, फुल विनर लिस्ट यहां देखें

Last Updated: Mar 2, 2024, 13:13 IST

पुनेरी पलटन की टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार प्रो कबड्डी लीग (सीजन 10) का टाइटल अपने नाम कर लिया है. प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) 2024 का ग्रैंड फिनाले हरियाणा स्टीलर्स और पुनेरी पलटन के बीच खेला गया. जीएमसी बालयोगी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, हैदराबाद में दोनों टीमों की टक्कर हुई थी. 

पुनेरी पलटन बनी प्रो कबड्डी लीग 10वें सीजन की चैंपियन
पुनेरी पलटन बनी प्रो कबड्डी लीग 10वें सीजन की चैंपियन

PKL Season 10: पुनेरी पलटन की टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार प्रो कबड्डी लीग का टाइटल अपने नाम कर लिया है. इसके साथ ही प्रो कबड्डी लीग के 10वें सीजन का समापन भी हो गया है. पंकज मोहिते पुनेरी पलटन के लिए गेम-चेंजर रहे.      

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) 2024 का ग्रैंड फिनाले हरियाणा स्टीलर्स और पुनेरी पलटन के बीच खेला गया. जीएमसी बालयोगी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, हैदराबाद में दोनों टीमों की टक्कर हुई थी. पुनेरी पलटन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए  स्टीलर्स पर 28-25 से जीत के साथ ट्रॉफी पर कब्जा किया.  

इसके साथ ही पुनेरी पलटन के रूप में प्रो कबड्डी लीग को इस बार एक नया चैंपियन मिल गया है. पिछले सीजन पुनेरी पलटन पीकेएल फाइनल में जयपुर पिंक पैंथर्स से हारकर उपविजेता रही थी. हरियाणा स्टीलर्स की टीम ने पहली बार फाइनल में अपनी जगह बनाई थी.

प्रो कबड्डी लीग 2023-24 मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव-स्ट्रीम किया गया. 

किसने जीता कौन सा अवार्ड:

पलटन के कप्तान असलम इनामदार को 142 रेड पॉइंट और 26 टैकल पॉइंट के लिए सीज़न के सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (एमवीपी) से सम्मानित किया गया पुनेरी पलटन के उप-कप्तान मोहम्मदरेज़ा चियानेह ने 99 टैकल पॉइंट्स के साथ सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर का पुरस्कार जीता, जबकि दबंग दिल्ली के आशु मलिक ने 276 रेड पॉइंट्स के लिए बेस्ट रेडर ट्रॉफी हासिल किया.

  • सीज़न के सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (एमवीपी): असलम इनामदार (पुनेरी पलटन)
  • सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर:  मोहम्मदरेज़ा चियानेह  (पुनेरी पलटन)
  • बेस्ट रेडर ऑफ़ सीजन:  आशु मलिक (दबंग दिल्ली)

पुनेरी पलटन vs हरियाणा स्टीलर्स:

  • कुल खेले गए मैच: 15
  • पुनेरी पलटन जीता: 9
  • हरियाणा स्टीलर्स जीते: 5
  • टाई: 1

पुनेरी पलटन का कैसा था सफ़र:

पुनेरी पलटन यू मुंबा, पटना पाइरेट्स, गुजरात जायंट्स और दबंग दिल्ली के बाद पीकेएल में लगातार फाइनल में जगह बनाने वाली पांचवीं टीम बनी थी. सेमीफाइनल में उन्होंने तीन बार के डिफेंडिंग चैंपियन और चार बार के फाइनलिस्ट पटना पाइरेट्स को 37-21 के स्कोर से हराया था. 

कैसा था हरियाणा स्टीलर्स का सफ़र: 

हरियाणा स्टीलर्स ने इस सीजन शानदार खेल का प्रदर्शन किया. अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रहने के बाद हरियाणा स्टीलर्स को एलिमिनेटर से गुजरना पड़ा जहां उनका सामना गुजरात जायंट्स से हुआ. उन्होंने जायंट्स को 42-25 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. 

सेमीफाइनल में उनका मुकाबला गत चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स से था जो लीग चरण में दूसरे स्थान पर रही थी. गत विजेता को हराकर हरियाणा स्टीलर्स ने फाइनल की सीट बुक की थी.  

प्रो कबड्डी लीग विनर लिस्ट ( सभी 10 सीजन):

सीजन    विजेता      उपविजेता
10 पुनेरी पलटन हरियाणा स्टीलर्स 
9 जयपुर पिंक पैंथर्स     पुनेरी पलटन 
8 दबंग दिल्ली के.सी.    पटना पाइरेट्स    
7 बंगाल वॉरियर्स     दबंग दिल्ली
6 बेंगलुरु बुल्स     गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स
5 पटना पाइरेट्स     गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स
4 पटना पाइरेट्स    जयपुर पिंक पैंथर्स      
3  पटना पाइरेट्स  यू मुंबा
2 यू मुंबा    बेंगलुरु बुल्स 
1 जयपुर पिंक पैंथर्स       यू मुंबा
Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Mar 2, 2024, 13:13 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News