This is an archived article last updated on Sep 10, 2023. The information may be outdated.

भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘Red City’, जानें

Last Updated: Sep 10, 2023, 12:58 IST

भारत में आपने अलग-अलग शहरों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हर शहर का अपना समृद्ध इतिहास और सरस-संस्कृति है। इस कड़ी में कुछ शहरों को उनके रंगों द्वारा उपनाम दिया गया है। क्या आपको पता है कि भारत का एक शहर ऐसा भी है, जिसे हम ‘Red City’ के नाम से जानते हैं। कौन-सा है यह शहर और भारत के किस राज्य में है स्थित, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

भारत की लाल नगरी
भारत की लाल नगरी

भारत देश का समृद्ध इतिहास रहा है। यहां की अनूठी परंपराओं, सरस-संस्कृति व भाषा और खान-पान की वजह से यहां पर विविधता देखने को मिलती है। देश के हर शहर की अपनी खासियत भी है, जो कि शहरों को वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने में मदद करती है। 

 

पढ़ेंः भारत के इन शहरों की रंगों से होती है पहचान, जानें

इस कड़ी में कुछ शहरों को रंगों के माध्यम से उपनाम दिया गया है। उदाहरण के तौर पर पिंक सिटी, ब्लू सिटी और व्हाइट सिटी आदि। हालांकि, क्या आपको पता है कि भारत का एक शहर ऐसा भी है, जिसे हम ‘Red City’ के नाम से भी जानते हैं। क्या आपको पता है कि भारत का यह शहर कौन-सा है और किस राज्य में है स्थित है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

किस शहर को कहा जाता है ‘Red City’

भारत में आपने अलग-अलग शहरों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। खास बात यह है कि हमारे भारतीय शहरों को रंगों से भी पहचान दी गई है, जिससे उन शहरों को उपनाम देने में आसानी होती है और शहरों को एक अलग पहचान भी मिलती है, जिससे देशी-विदेशी पर्यटक इन शहरों की तरफ आकर्षित होते हैं और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता है।

इस कड़ी में भारत के राजस्थान राज्य के समृद्ध और एतिहासिक शहर बीकानेर को हम ‘Red City’ के नाम से भी जानते हैं। 

 

क्यों कहा जाता है ‘Red City’

अब सवाल यह है कि आखिर बीकानेर शहर को ही लाल नगरी क्यों कहा जाता है। आपको बता दें कि जैसे कि बीकानेर एक रियासतकालीन शहर रहा है। ऐसे में यहां पर जब पहुंचेंगे, तो आपको बड़े-बड़े महल से लेकर छोटी-छोटी हवेलियां भी लाल बलुआ पत्थर से बनी हुई दिखेंगी।

यहां हर तरफ नजर पड़ने पर लाल बलुआ पत्थरों से बनी इमारतें देखने को मिलती हैं। आज भी इन महलों और हवेलियों को अपने मूल रूप में देखा जा सकता है। हालांकि, राजस्थान आने वाले कई पर्यटक अन्य शहर निकल जाते हैं, जिससे वे यहां की खूबसूरती को देखने से रह जाते हैं।

 

क्या-क्या है देखने लायक

यदि आप बीकानेर जा रहे हैं, तो आपको लक्ष्मी निवास पैलेस, जूनागढ़ किला, लालगढ़ का किला और गजनेर अभ्यारण्य जरूर जाना चाहिए। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां बसे लालगढ़ किले की वजह से भी इस शहर को लाल नगरी कहा जाता है। कहा जाता है कि इस शहर को यहां पर लाल सिंह जाट नाम के व्यक्ति के नाम पर बसाया गया था। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 10, 2023, 12:57 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News