भारत के इन शहरों की रंगों से होती है पहचान, जानें
भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी संस्कृति और विरासत हैं। यहां का खान-पान और संस्कृति की वजह से ये जगह भारत में अलग पहचान के साथ जानी जाती हैं। हालांकि, इन सबके अलावा इन शहरों से जुड़े हैं रंग, जो इन्हें पूरी दुनिया में खास पहचान देने का काम करते हैं। देश के सबसे बड़े राज्य कहे जाने वाले राजस्थान में आपने पिंक सिटी के बारे में जरूर सुना होगा। लेकिन, क्या आपको पता है कि राजस्थान में ऐसे कई शहर हैं, जिन्हें रंगों के नाम से जाना जाता है।
भारत को विविधताओं का देश कहा जाता है, जो कि अपने खान-पान, वेशभूषा और संस्कृति से जुड़ा हुआ है। इन सभी चीजों की वजह से भारत के 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश पूरे देश के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान बनाते हैं।
हालांकि, इन सभी चीजों के अलावा भारत की जगहों से जुड़ा है रंग, जो कि वैश्विक स्तर पर इन्हें अलग पहचान देने का काम करते हैं। आपने भारत के सबसे बड़े राज्य यानि राजस्थान में पिंक सिटी के बारे में जरूर सुना होगा।
क्या आपको पता है कि पिंक सिटी के अलावा भी राजस्थान में ऐसे कई शहर हैं, जो अपने रंगों के नाम से जाने जाते हैं। इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

भारत की Pink City
भारत की यह सिटी पूरी दुनिया में जानी जाती है। यह शहर गुलाबी रंग में रंगा हुआ है, जो कि राजस्थान का जयपुर शहर है। साल 1876 में प्रिंस अल्बर्ट को जयपुर शहर का दौरा करना था।
इसके बाद तत्कालीन जयपुर के शासक महाराजा सवाई राम सिंह द्वितीय ने उनके आतिथ्य सम्मान में पूरे शहर को गुलाबी रंग से रंगवा दिया था, जिसके बाद से यहां पर शहर को गुलाबी रंग में रंगने की प्रथा बनी और इस शहर का नाम गुलाबी नगरी पड़ गया।
भारत की Blue City
भारत के राजस्थान में ब्लू सिटी के नाम से भी शहर है, जो कि जोधपुर है। इस शहर को वैसे सन सिटी के नाम से भी जाना जाता है। वहीं, मेहरानगढ़ से देखने पर यह शहर नीले रंग में रंगा हुआ नजर आता है।
भारत की White City
भारत के राजस्थान में आपको एक शहर व्हाइट सिटी के नाम से भी मिलेगा, जो कि उदयपुर है। इस शहर का निर्माण महाराणा प्रताप के पिता महाराणा उदय सिंह द्वारा 1559 में किया गया था।
अपनी खूबसूरत झीलों के कारण इस शहर को पूर्व को वेनिस भी कहा जाता है। इस शहर में आपको संगमरमर से निर्मित कई महल देखने को मिलेंगे। यही वजह है कि इस शहर को भारत की व्हाइट सिटी के नाम से भी जाना जाता है।
भारत की Brown City
राजस्थान में मशहूर आपने थार रेगिस्तान के बारे में सुना ही होगा, जिसका कुछ हिस्सा जैसलमेर में भी है। इसी रेगिस्तन की वजह से यह शहर ब्राउन सिटी के नाम से जाना जाता है।
रेगिस्तान पर जब सूरज की कीरणें पड़ती हैं, तो रेगिस्तान सुनहरे रंग में चमक उठता है। इसको देखते हुए इस शहर को ब्राउन सिटी कहते हैं। हर साल यहां बड़ी संख्या में सैलानी भी पहुंचते हैं।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.