उत्तर प्रदेश की सबसे छोटी तहसील कौन-सी है, जानें
उत्तर प्रदेश विविध संस्कृति और अनूठी पंरपराओं के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही यह राज्य सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है, जहां अलग-अलग तहसील मौजूद हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश की सबसे छोटी तहसील कौन-सी है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है, जो कि 32,87,263 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह पूरी दुनिया का 2.4 फीसदी हिस्सा है। वहीं, उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह पूरे भारत का 7.33 फीसदी हिस्सा है।
भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है और इन जिलों में अलग-अलग मंडल मौजूद हैं। वहीं, मंडल में मौजूद हैं अलग-अलग तहसील, जहां अलग-अलग नगर पंचायत मौजूद हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश की सबसे छोटी तहसील कौन-सी है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, पढ़ें
उत्तर प्रदेश में कुल जिले
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इसके साथ ही यहां 437 नगर पंचायत, 822 सामुदायिक विकास खंड, पांच विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण और 17 नगर निगम हैं।
प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे पश्चिमी जिला शामली और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है। सबसे अधिक शिक्षित जिला गौतमबुद्ध नगर और सर्वाधिक साक्षर महिलाओं वाला जिला कानपुर है।
उत्तर प्रदेश में कुल तहसील
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितनी तहसील हैं, तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 351 तहसील हैं। साल 2018 तक यह आंकड़ा 350 था।

उत्तर प्रदेश की सबसे छोटी तहसील
अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश की सबसे छोटी तहसील कौन-सी है, तो आपको बता दें कि प्रदेश की सबसे छोटी तहसील काशीपुर तहसील मानी जाती है, जो कि बरेली क्षेत्र में आती है। दरअसल, काशीपुर में बाजपुर, गदरपुर, रामनगर और जसपुर आते थे, लेकिन बाद में ये अलग से तहसील बन गई, जिससे काशीपुर का क्षेत्रफल कम हो गया और यह सबसे छोटी तहसील बन गई।
अब आप सोच रहे होंगे कि जब सबसे छोटी तहसील यह है, तो प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील कौन-सी है। जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.