उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील कौन-सी है, जानें
भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इनमें उत्तर प्रदेश राज्य देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जिसका कुल क्षेत्रफल 240,928 वर्ग किलोमीटर है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी हिस्सा है। इसके साथ ही यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है, जिसमें अलग-अलग तहसील मौजूद हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील कौन-सी है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं वाला राज्य है। भारत का यह राज्य धार्मिक नगरियों समेत अन्य पर्यटन स्थलों के लिए भी जाना जाता है। उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। यह कुल 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी हिस्सा है।
भारत का यह राज्य देश का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य होने के साथ-साथ सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। इन जिलों में अलग-अलग तहसील भी मौजूद हैं। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों और तहसील के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील कौन-सी है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, जानें
उत्तर प्रदेश में कुल जिले
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं, तो आपको बता दें कि प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इसके साथ ही यहां 17 नगर निगम, 822 सामुदायिक विकास खंड, 437 नगर पंचायत, 5 विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, 59,163 ग्राम पंचायत, 198 नगर पालिका परिषद्(2018) और 437 नगर पंचायते हैं। प्रदेश का सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे पश्चिमी जिला शामली और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है।
उत्तर प्रदेश में कुल तहसील
अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश में कुल कितनी तहसील हैं, तो आपको बता दें कि प्रदेश के अलग-अलग मंडलों में अलग-अलग जिले आते हैं। इन जिलों में अलग-अलग तहसील मौजूद हैं। प्रदेश में कुल तहसीलों की संख्या की बात करें, तो यहां कुल 351 तहसील मौजूद हैं।

किस जिले में है सबसे बड़ी तहसील
अब हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील किस जिले में मौजूद है, तो आपको बता दें कि यह तहसील प्रदेश के झांसी जिले में मौजूद है।
कौन-सी है सबसे बड़ी तहसील
अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील कौन-सी है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील मऊरानीपुर है। यह झांसी शहर से 65 किलोमीटर दूर है। आपको यह भी बता दें कि उत्तर प्रदेश की यह तहसील देश की सबसे बड़ी तहसील है।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश से लगा सबसे कम सीमा वाला राज्य कौन-सा है, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.