This is an archived article last updated on Mar 15, 2024. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, जानें

Last Updated: Mar 15, 2024, 17:15 IST

उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल हिसाब से चौथा सबसे राज्य है, जिसका कुल एरिया 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसके साथ ही यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। इसके साथ ही भारत का यह राज्य विविध संस्कृति और अनूठी पंरपराओं वाला राज्य है। राज्य के हर जिले की अपनी-अपनी विशेषता है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला दूसरा सबसे बड़ा जिला है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

यूपी का दूसरा सबसे बड़ा जिला
यूपी का दूसरा सबसे बड़ा जिला

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर के कुल क्षेत्रफल के साथ भारत का 7.33 फीसदी हिस्सा है। सरस-संस्कृति और अनूठी परंपराओं वाला यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। इसके हर जिले की अपनी विशेषता है, जो राज्य को विशेष बनाने का काम करती है।

आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। अब आपके मन में सवाल होगा कि सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, तो नीचे दिए लिंक के माध्यम से आप इस बारे में जान सकते हैं।

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, पढ़ें

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है तांबे का जिला, जानें

 

उत्तर प्रदेश में कुल जिले

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं, तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले और 18 मंडल हैं। इसके साथ ही यहां 822 सामुदायिक विकास खंड, 17 नगर निगम, 351 तहसील और 437 नगर पंचायत हैं। प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र और सबसे पश्चिमी जिला शामली है। प्रदेश का सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। 

उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला

अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला सोनभद्र है, जो कि प्रदेश का सबसे दक्षिणी जिला भी है। सोनभद्र जिले में विजयगढ़ का किला, कैमूर वाइल्डलाइफ सेंचुरी, सल्खान फॉसिल पार्क,अगोरी किला, धांद्रोल बांध, मुखा झरना और श्रीरेणुकेश्वर महादेव मंदिर प्रमुख स्थल हैं। 

 

पढ़ेंः  उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील कौन-सी है, जानें

कितना बड़ा है जिला

सोनभद्र जिले के कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 6788 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसके साथ ही यह उत्तर प्रदेश का इकलौता जिला है, जिसकी सीमा चार राज्यों से लगती है। इसमें मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड शामिल है। 

 

खनिजों के भंडार के लिए जाना जाता है यह जिला

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला अपने यहां के खनिजों के भंडार के लिए भी जाना जाता है। इस जिले में कोयले की खदान से लेकर लौह अयस्क व अन्य खनिज पाए जाते हैं।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 10, 2024, 12:54 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News