This is an archived article last updated on Mar 8, 2024. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है तांबे का जिला, जानें

Last Updated: Mar 8, 2024, 12:34 IST

उत्तर प्रदेश विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं वाला राज्य है, जो कि अपने समृद्ध इतिहास के लिए भी जाना जाता है। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। इसके साथ ही यह कई प्रमुख खनिजों का घर भी है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला तांबे के शहर के रूप में भी जाना जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

यूपी में तांबे का जिला
यूपी में तांबे का जिला

भारत के उत्तर में जब भी प्रमुख राज्यों की बात होती है, तो इसमें उत्तर प्रदेश का नाम भी आता है। यह राज्य अपनी विविध और सरस-संस्कृति, अनूठी परंपराओं और समृद्ध इतिहास के लिए जाना जाता है। भारत का यह राज्य क्षेत्रफल के हिसाब से चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

इसके साथ ही यह राज्य कई प्रमुख खनिजों का भी घर है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला तांबे के जिले के रूप में भी जाना जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः भारत के किस राज्य का कौन-सा जिला है सबसे बड़ा, जानें

 

उत्तर प्रदेश में कुल जिले और मंडल

उत्तर प्रदेश में कुल जिले और मंडल की बात करें, तो यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इसके साथ ही यहां 822 सामुदायिक विकास खंड, 350 तहसील(2018), 17 नगर निगम और 437 नगर पंचायत हैं। प्रदेश का सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जबकि सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

प्रदेश का सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र, सबसे पूर्वी जिला बलिया और सबसे पश्चिमी जिला शामली है। 

 

कौन-सा जिला है तांबे का जिला

अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश के किस जिले को हम तांबे के जिले के रूप में भी जानते हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश का ललितपुर जिला तांबे के जिले के रूप में भी जाना जाता है। 

क्यों कहा जाता है तांबे का जिला

अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले को ही हम तांबे के शहर के रूप में क्यों जानते हैं, तो आपको बता दें कि प्रदेश में ललितपुर जिले में तांबे के भंडार हैं। यहां के सोनराई क्षेत्र में प्रमुख रूप से तांबे का भंडार पाया जाता है। यही वजह है कि इस जिले को हम तांबे के शहर के लिए भी जाने जाते हैं। 

 

इसलिए भी जाना जाता है जिला

उत्तर प्रदेश का ललितपुर जिला सिर्फ तांबे के लिए नहीं, बल्कि यूरेनियम के लिए भी जाना जाता है। ऐसे में प्रदेश के इस जिले की गिनती खनिजों वाले जिले के रूप में होती है। 

 

हम उम्मीद करते हैं यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन के लिए अन्य लेखों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

 

पढ़ेंः भारत में किस राज्य को कहा जाता है ‘नदियों का मायका’, जानें

पढ़ेंः यमुना नदी के किनारे बसा सबसे बड़ा शहर कौन-सा है, जानें

  

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 8, 2024, 12:32 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News