यमुना नदी के किनारे बसा सबसे बड़ा शहर कौन-सा है, जानें
भारत में वर्तमान में 200 से अधिक प्रमुख नदियों का प्रवाह होता है। इन प्रमुख नदियों में गंगा, यमुना, नर्मदा, गोदावरी और कृष्णा जैसी नदियां शामिल हैं। प्राचीन समय में कई सभ्यताओं का विकास नदियों के किनारे ही हुआ है। इन नदियों में से यमुना नदी किनारे बहुत-से शहर बसे हुए हैं, हालांकि क्या आप जानते हैं कि यमुना नदी के किनारे बसा सबसे बड़ा शहर कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
यदि इतिहास उठाकर देखा जाए, तो सामाज कि विकास में नदियों का अहम स्थान रहा है। क्योंकि, नदियों किनारे ही कई सभ्यता रही और धीर-धीरे विकसित हुई। ऐसे में दुनिया के इतिहास में नदियों के योगदान को दरकिनार नहीं किया जा सकता है। भारत में वर्तमान में 200 से अधिक प्रमुख नदियों का प्रवाह होता है।
इन प्रमुख नदियों की बात करें, तो इनमें गंगा, यमुना, नर्मदा, गोदावरी और कृष्णा जैसी प्रमुख नदिया हैं। यमुना नदी के किनारे कई प्रमुख शहर बसे हुए हैं, जो आर्थिक और औद्योगिक गतिविधियों के तहत महत्त्वपूर्ण हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यमुना नदी किनारे बसा सबसे बड़ा शहर कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः भारत के किस राज्य का कौन-सा जिला है सबसे बड़ा, जानें
यमुना नदी का परिचय
सबसे पहले हम यमुना नदी के बारे में जान लेते हैं। आपको बता दें कि यमुना नदी का उद्गम उत्तराखंड के बंदरपूंछ में यमुनोत्री से होता है। यहां से निकलने के बाद यह नदी हरियाणा में अपना सफर पूरा करते हुए दिल्ली और इसके बाद उत्तर प्रदेश में सफर तय करती है। प्रदेश में लंबा सफर तय करने के बाद यह प्रयागराज में गंगा में जाकर मिल जाती है।
गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी
यमुना नदी गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी भी है, जो कि उत्तर प्रदेश में गंगा नदी के सामानांतर बहते हुए प्रयागराज में जाकर मिल जाती है।

यमुना किनारे बसा सबसे बड़ा शहर
अब सवाल है कि यमुना किनारे बसा सबसे बड़ा शहर कौन-सा है, तो आपको बता दें कि यमुना किनारे बसा सबसे बड़ा शहर दिल्ली ही है।
दिल्ली के पूर्वी भाग में बहती है यमुना
यमुना दिल्ली के पूर्वी भाग में बहती है, जो कि उत्तर से दक्षिण दिशा में होती हुई बहती है। यह पल्ला से दिल्ली में प्रवेश करती है और इसके बाद दिल्ली के चिल्ला बॉर्डर से होते हुए यह गौतम बुद्ध नगर में प्रवेश करती है। ऐसे में यमुना का एक बड़ा भाग दिल्ली के किनारे बहता है। आपको बता दें कि पुरानी दिल्ली शहर भी यमुना किनारे ही बसा हुआ है। इसके साथ ही दिल्ली का पूवी, उत्तरी और बाहरी इलाका भी यमुना किनारे ही बसा हुआ है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.