भारत के किस राज्य का कौन-सा जिला है सबसे बड़ा, जानें
भारत विविधताओं का देश है, जहां की संस्कृति और अनूठी परंपराएं देश-दुनिया में विख्यात हैं। यही वजह है कि हर साल यहां बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक पर्यटन के लिए पहुंचते हैं। वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के किस राज्य में कौन-सा जिला सबसे बड़ा जिला है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत विविधताओं से भरा देश है, जहां खान-पान से लेकर रहन-सहन और भाषाओं में विविधता देखने को मिलती है। यही वजह है कि भारत को विवधताओं से भरा देश कहा जाता है। यहां की संस्कृति और अनूठी परंपराओं के साथ-साथ समृद्ध इतिहास को करीब से जानने के लिए हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी भारत के अलग-अलग प्रांतों में पहुंचते हैं।
भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी विशेषता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के किस राज्य में कौन-सा जिला सबसे बड़ा जिला है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः भारत का सबसे छोटा जिला कौन-सा है, जानें

भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अलग-अलग जिले हैं। ये जिले भारत की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देते हुए सामाजिक और आर्थिक विकास के पहिये को भी रफ्तार देने का काम कर रहे हैं।
इसके पीछे की वजह की बात करें, तो इन जिलों में हमें धार्मिक शहरों से लेकर औद्योगिक नगरियां भी देखने को मिलती हैं। इसके साथ ही कुछ जिले अपने यहां के एतिहासिक स्थलों के लिए भी जाने जाते हैं।
भारत के सबसे बड़े जिलों की सूची
| राज्य | जिला |
| आंध्र प्रदेश | प्रकाशम |
| अरूणाचल प्रदेश | डिबांग घाटी |
| बिहार | पश्चिमी चंपारण |
| असम | करबी अंगलोंग |
| गोवा | दक्षिण गोवा |
| छत्तीसगढ़ | सरगुजा |
| हरियाणा | सिरसा |
| गुजरात | कच्छ |
| झारखंड | पश्चिमी सिंहभूम |
| हिमाचल प्रदेश | लाहौल और स्पीति |
| केरल | पल्लकड़ |
| कर्नाटक | बेलगावी |
| मध्यप्रदेश | छिंदवाड़ा |
| महाराष्ट्र | अहमदनगर |
| मेघालय | पश्चिमी खासी हिल्स |
| मणिपुर | चूराचंदपुर |
| मिजोरम | लुंगलेई |
| नागालैंड | त्योसंग |
| पंजाब | लुधियाना |
| ओडिसा | मयूरभंज |
| राजस्थान | जैसलमेर |
| सिक्किम | उत्तरी जिला |
| तमिलनाडू | वेलुपपुरम |
| तेलंगाना | भदादरी कोठागुदम |
| त्रिपुरा | ढलाई |
| उत्तर प्रदेश | लखीमपुर खीरी |
| उत्तराखंड | चमोली |
| पश्चिम बंगाल | दक्षिण 24 परगना |
तो, ये थे भारत के अलग-अलग राज्यों के सबसे बड़े जिला। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है या फिर उत्तराखंड का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है। यदि नहीं, तो नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर आप इस बारे में जान सकते हैं।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, पढ़ें
पढ़ेंः उत्तराखंड का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.