This is an archived article last updated on Mar 7, 2024. The information may be outdated.

गंगा किनारे बसा सबसे बड़ा शहर कौन-सा है, जानें

Last Updated: Mar 7, 2024, 16:09 IST

भारत में 200 से अधिक प्रमुख नदियों का प्रवाह होता है, जिसमें भारत की पवित्र नदी गंगा भी शामिल है। नदियों को लेकर भारत में विशेष महत्त्व है। यही वजह है कि भारत में नदियों को मां का दर्जा दिया गया है। नदियों के किनारे आपको बहुत-से बसे हुए शहर देखने को मिल जाएंगे। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि गंगा नदी के किनारे सबसे बड़ा शहर कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

गंगा किनारे बसा सबसे बड़ा शहर
गंगा किनारे बसा सबसे बड़ा शहर

भारत में वर्तमान में 200 से अधिक प्रमुख नदियों का प्रवाह होता है, जिसमें गंगा नदी भी शामिल है। गंगा नदी भारत की सबसे लंबी नदी है और इस नदी को पवित्र नदी का दर्जा भी प्राप्त है। हालांकि, भारत में अमूमन सभी नदियों का विशेष महत्त्व है, जिनसे लोगों की आस्थाएं जुड़ी हुई हैं।

देश में नदियों के किनारे कई प्राचीन और बड़े शहर भी बसे हुए हैं, जो कि अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी भारत के इन शहरों का रूख करते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि गंगा नदी के किनारे बसा भारत का सबसे बड़ा शहर कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।  

 

पढ़ेंः भारत के किस राज्य का कौन-सा जिला है सबसे बड़ा, जानें



गंगा की कुल लंबाई

गंगा नदी भारत की सबसे लंबी नदी है, जो कि उत्तराखंड में गंगोत्री ग्लेशियर से निकलती है। यहां से निकलने के बाद यह नदी अपना सफर उत्तर प्रदेश में पूरा करते हुए बिहार और पश्चिम बंगाल में पहुंचती है।

यहां पहुंचने पर यह नदी दो धाराओं बट जाती है और इसकी एक धारा बांग्लादेश में अपना सफर जारी करते हुए अंत में बंगाल की खाड़ी में गिर जाती है। इस नदी की कुल लंबाई 2525 किलोमीटर है, जिसमें से अधिकांश भारत में ही प्रवाहित होती है। इसमें से भी सबसे अधिक भाग उत्तर प्रदेश में प्रवाहित होता है।  जैसे कि हम जानते हैं कि गंगा नदी भागीरथी और अलकनंदा नदी से मिलकर बनी है, जिनका संगम देवप्रयाग में होता है।

 

किस राज्य में सबसे बड़ा शहर

गंगा नदी के किनारे बसे सबसे बड़े शहर की बात करें, तो वह उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है, जो कि अपने समृद्ध इतिहास के लिए जाना जाता है।  गंगा नदी उत्तर प्रदेश की सबसे प्रमुख नदी है, जो कि सिंचाई के साथ-साथ पीने के पानी के लिए भी उपयोग की जाती है। 

यूपी में गंगा नदी के किनारे बसे शहर 

यूपी में गंगा बिजनौर शहर से प्रवेश करती है और अलग-अलग शहरों से होते हुए बिहार में प्रवेश करती है। ऐसे में प्रदेश में गंगा नदी के किनारे कुल 28 शहर बसे हुए हैं। 



गंगा किनारे बसा सबसे बड़ा शहर

गंगा किनारे बसे सबसे बड़े शहर की बात करें, तो यह कानपुर शहर है, जो कि अपने समृद्ध इतिहास और संस्कृति के लिए जाना जाता है। कानपुर शहर उत्तर प्रदेश के आधुनिक शहरों में से एक है, जो कि औद्योगिक और व्यावसायिक शहर के रूप में भी पहचान बनाए हुए हैं । इस शहर का कुल क्षेत्रफल 403 वर्ग किलोमीटर है। आपको यह भी बता दें कि कानपुर को हम लेदर सिटी के रूप में भी जानते हैं।

 

पढ़ेंः भारत के किस राज्य को कहा जाता है बाघों का राज्य, जानें

पढ़ेंः भारत में मौजूद है एशिया का सबसे बड़ा बस टर्मिनल, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Feb 28, 2024, 12:18 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News