This is an archived article last updated on Feb 27, 2024. The information may be outdated.

भारत के किस राज्य को कहा जाता है बाघों का राज्य, जानें

Last Updated: Feb 27, 2024, 12:59 IST

भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी विशेषता है। वहीं, राज्यों की जैव विविधता भी राज्यों को विशेष बनाने में सहयोग करती है। बात जब जैव विविधता की होती है, तो इसमें बाघों का जिक्र भी होता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत के किस राज्य को हम बाघों के राज्य के रूप में भी जानते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

बाघों वाला राज्य
बाघों वाला राज्य

भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी विशेषता है। इस विशेषता में यहां की जैव विविधता और प्राकृतिक सुंदरता के साथ वन्यजीव भी शामिल हैं। बात जब वन्यजीवों की होती है, तो जंगल के राजा यानि कि बाघ के जिक्र बिना बात अधूरी से लगती है।

सरकार द्वारा किए गए प्रयासों के तहत बीते कुछ वर्षों में भारत में बाघों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। ऐसे में वर्तमान में हमें भारत के अलग-अलग राज्यों में बाघ देखने को मिल जाते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत में एक राज्य ऐसा भी है, जिसे बाघों का राज्य भी कहा जाता है। कौन-सा है यह राज्य, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

 

पढ़ेंः भारत का सबसे छोटा गांव कौन-सा है, जानें



भारत में बाघों की संख्या 

भारत में बीते कुछ वर्षों में सरकार द्वारा किए गए प्रयासों के तहत बाघों की संख्या में करीब तीन गुना इजाफा देखने को मिला है, जिसमें सेव टाइगर प्रोजेक्ट की भी मदद मिलती है। भारत में बाघों की संख्या बढ़कर 3682 हो गई है। इससे पहले साल 2018 में बाघों की संख्या का आंकड़ा 2967 था। 

भारत में बाघों वाला राज्य

अब सवाल है कि भारत में बाघों का राज्य किस राज्य को कहा जाता है, तो आपको बता दें कि यह दर्जा मध्य प्रदेश राज्य को दिया गया है, जो कि अपने यहां के बाघों के लिए जाना जाता है। 

 

क्यों कहा जाता है बाघों का राज्य

मध्य प्रदेश पहली बार नहीं है, जब उसे बाघों का राज्य वाला दर्जा दिया गया है, बल्कि पहले भी राज्य को यह दर्जा दिया गया है। वर्तमान में मध्य प्रदेश बाघों की संख्या को लेकर पहले स्थान पर है। यहां कुल बाघों की संख्या 785 है, जबकि 2006 में यहां सिर्फ 300 बाघ हुआ करते थे। 

 

मध्य प्रदेश में कहां देखने को मिलेंगे बाघ

यदि आप मध्य प्रदेश में पहुंच बाघों को देखने की योजना बना रहे हैं, तो इसके लिए आप मध्य प्रदेश के अलग-अलग वन्यजीवों अभयारण्य में पहुंच घूम सकते हैं। यहां आप कान्हा नेशनल पार्क, बांधवगढ़ नेशनल पार्क, पन्ना नेशनल पार्क, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और संजय-दुबरी टाइगर रिजर्व में बाघ देख सकते हैं। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Feb 27, 2024, 12:57 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News