किस खनिज को कहा जाता है मूर्खों का सोना, जानें
दुनिया में बहुत से खनिज मौजूद हैं, जिसमें तांबा, पीतल, जस्ता और कोयला है। इस कड़ी में आपने कई अन्य खनिजों के बारे में भी पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक खनिज ऐसा भी है, जिसे मूर्खों का सोना भी कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
दुनिया में बहुत से खनिज मौजूद हैं और हर खनिज का अपना मूल्य है। तांबा, पीतल, जस्ता, संगमरमर और कोयला प्रमुख खनिजों में शामिल है। इस कड़ी में आपने कई अन्य खनिजों के बारे में भी पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक खनिज ऐसा भी है, जिसे मूर्खों का सोना भी कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
क्या होते हैं खनिज
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि आखिर खनिज क्या होते हैं, तो आपको बता दें कि खनिज एक प्राकृतिक तत्त्व होते हैं, जिनकी एक निश्चित आंतरिक संरचना होती है। इन खनिजों के अंदर विभिन्न तत्त्वों का योग होता है, जो कि उस समय की भौगोलिक और रासायनिक परिस्थितियों के निर्माण की वजह से होता है, जिससे खनिजों को आकार मिलता है। सालों तक भूगर्भ में रहने के दौरान यह अपना पूर्ण आकार लेते हैं, जिसके बाद हमें खनिजों की प्राप्ति होती है।
पढ़ेंः भारत में मौजूद है एशिया का सबसे बड़ा बस टर्मिनल, जानें
किसे कहा जाता है मूर्खों का सोना
अब सवाल है कि आखिर किस खनिज को हम मूर्खों के सोने के रूप में जानते हैं, तो आपको बता दें कि पाइराइट खनिज को हम मूर्खों के सोने के रूप में भी जानते हैं।

क्यों कहा जाता है मूर्खों का सोना
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस खनिज को ही हम मूर्खों के सोने के रूप में क्यों जानते हैं, तो आपको बता दें कि पाइराइट लौह और गंधक का यौगिक है।
इसमें लोहे की मात्रा करीब 46 फीसदी होती है। इतना अधिक लोहा मौजूद होने के बाद भी इसका उपयोग लौह अयस्क के रूप में नहीं किया जाता है,क्योंकि इसमें मौजूद गंधक इसके लिए हानिकारक होती है।
इस खनिज का रंग पीतल की तरह होता है, लेकिन इसका चूर्ण हरा-काला या फिर गुलाबी काला होता है। सोने की तरह इसकी चमक होने के कारण इसे हम मूर्खों के सोने के रूप में भी जानते हैं।
भारत में कहां मिलता है पाइराइट
आपको बता दें कि पाइराइट का भारत में एकमात्र उत्पादक राज्य है, जो कि बिहार है। इसके अलाव पाइराइट किसी और स्थान पर नहीं पाया जाता है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.