This is an archived article last updated on Feb 25, 2024. The information may be outdated.

भारत की किस नदी को कहा जाता है वृद्ध गंगा, जानें

Last Updated: Feb 25, 2024, 12:03 IST

भारत में नदियों का विशेष महत्त्व है, क्योंकि यहां नदियों को मां का दर्जा दिया गया है। यही वजह है हि कि लोगों की धार्मिक आस्थाएं नदियों से जुड़ी हुई हैं। आपने भारत की अलग-अलग नदियों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत की किस नदी को हम वृद्ध गंगा के रूप में भी जानते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

भारत की वृद्ध गंगा
भारत की वृद्ध गंगा

दुनिया के अमूमन सभी देशों में हमें नदियों का प्रवाह देखने मिलता है। नदियां जहां एक तरफ जहां जैव विविधता को बनाए रखने के साथ सहयोग करती हैं, वहीं इससे पारिस्थितिकी तंत्र को भी मजबूती मिलती है। इसके साथ-साथ नदियां पीने के पानी के से लेकर सिंचाई के लिए महत्त्वपूर्ण हैं।

भारत में नदियों का विशेष महत्त्व है, क्योंकि यहां नदियों को मां का दर्जा दिया गया है और नदियों से लोगों की धार्मिक आस्थाएं भी जुड़ी हुई हैं। आपने भारत की अलग-अलग नदियों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत की किस नदी को हम वृद्ध गंगा के रूप में भी जानते हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः भारत में मौजूद है एशिया का सबसे बड़ा बस टर्मिनल, जानें



भारत में कितनी नदियों का होता है प्रवाह

भारत में छोटी-बड़ी मिलाकर 200 से अधिक प्रमुख नदियां हैं, जो कि पीने के पानी से लेकर सिंचाई के लिए उपयोग में हैं। इसके साथ ही कई नदियों पर प्रमुख बांध बने हुए हैं, जिनसे बिजली का उत्पादन किया जाता है। 

 

किस नदी को कहा जाता है वृद्ध गंगा

अब सवाल है कि आखिर किस नदी को हम वृद्ध गंगा के रूप में जानते हैं, तो आपको बता दें कि भारत की गोदावरी नदी को हम वृद्ध गंगा के रूप में भी जानते हैं। 

क्यों कहा जाता है वृद्ध गंगा

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर क्या वजह है कि जो गोदावरी नदी को वृद्ध गंगा कहा जाता है, तो आपको बता दें कि गोदावरी नदी प्रायद्वीपीय भारत की सबसे लंबी नदी है, जिसकी कुल लंबाई 1465 किलोमीटर है। वहीं, यह गंगा के बाद सबसे लंबी नदी है। इन सभी तथ्यों के साथ-साथ यह सबसे पुरानी नदियों में से एक है। यही वजह है कि गोदावरी नदी को हम वृद्ध गंगा के रूप में भी जानते हैं। 

 

कहां से होता है नदी का उद्गम

गोदावरी नदी के उद्गम की बात करें, इस नदी का उद्गम महाराष्ट्र के नासिक जिले में त्रयंबकेश्वर की पहाड़ियों से होता है, जहां प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ज्योतिर्लिंग भी है। इसके साथ ही नदी का उद्गम स्थल एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी है। मानसून में यहां की सुंदरता और भी बढ़ जाती है।  

 

किन-किन राज्यों में बहती है नदी

गोदावरी नदी महाराष्ट्र से निकलने के बाद तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बहती है। 

 

पढ़ेंः जानें कौन सी है भारत की सबसे लंबी नदी

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Feb 25, 2024, 12:01 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News