उत्तर प्रदेश की कुल साक्षरता दर कितनी है, जानें
भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी विशेषता है। वहीं, उत्तर भारत में जब भी राज्यों की बात होती है, तो उसमें उत्तर प्रदेश का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है, जो कि भारत का सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। इसके साथ ही यह कई प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों का घर भी है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश की कुल साक्षरता दर कितनी है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी विशेषता है। वहीं, उत्तर भारत में जब भी राज्यों की बात होती है, तो उसमें उत्तर प्रदेश का नाम भी प्रमुखता से लिया जाता है, जो कि भारत का सबसे अधिक जिले और जनसंख्या वाला राज्य है। इसके साथ ही यह कई प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों का घर भी है, जहां पढ़ने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से छात्र पहुंचते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश की कुल साक्षरता दर कितनी है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है राजाओं का गढ़, जानें
उत्तर प्रदेश में कुल जिले
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं, तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इसके साथ ही प्रदेश चार संभागों में बटा हुआ है, जिसमें पूर्वांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड संभाग है। इन चार संभागों में से सबसे अधिक विकसित पश्चिमी उत्तर प्रदेश है। वर्तमान में प्रदेश में 822 सामुदायिक विकास खंड और 17 नगर निगम हैं।
उत्तर प्रदेश की कुल साक्षरता दर
उत्तर प्रदेश की कुल साक्षरता दर की बात करें, तो साल 2011 में हुई जनसंख्या जनगणना में यहां की कुल साक्षरता दर भी दर्ज की गई थी, जो कि 67.72 दर्ज हुई थी।

प्रदेश में पुरुषों की साक्षरता दर
प्रदेश की कुल साक्षरता दर 67.72 है, जिसमें से पुरुषों की साक्षरता दर 77.3 है। इसका मतलब यह हुआ है कि प्रदेश में कुल साक्षरता दर से अधिक पुरुषों की साक्षरता दर है।
प्रदेश में महिलाओं की साक्षरता दर
अब प्रदेश में महिलाओं की कुल साक्षरता दर की बात करें, तो यह आंकड़ा कुछ कम हो जाता है। उत्तर प्रदेश में महिलाओं की कुल साक्षरता दर 57.20 दर्ज की गई थी, यानि कि यहां महिलाएं पढ़ाई के मामले में कुल साक्षरता दर और पुरुषों की साक्षरता से भी नीचे हैं।
पढ़ेंः भारत की किस नदी को कहा जाता है वृद्ध गंगा, जानें
पढ़ेंः भारत में मौजूद है एशिया का सबसे बड़ा बस टर्मिनल, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.