This is an archived article last updated on Feb 19, 2024. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है राजाओं का गढ़, जानें

Last Updated: Feb 19, 2024, 13:07 IST

उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में प्रमुख राज्यों में से एक है। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जनसंख्या और सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। यहां के प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला राजाओं का गढ़ भी कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

यूपी में राजाओं का गढ़
यूपी में राजाओं का गढ़

भारत में जब भी विविध संस्कृति और अनूठी पंरपराओं की बात होती है, तो उत्तर प्रदेश का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। यहां की सांस्कृतिक विरासत,  सरस-संस्कृति, अनूठी परंपराओं और समृद्ध इतिहास का मिश्रण इसे अन्य राज्यों से अलग बनाता है। भारत के इस राज्य में हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी पहुंचते हैं और अपने साथ यहां की यादों को संजोकर ले जाते हैं।

भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है और यहां के प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला राजाओं के गढ़ के रूप में भी जाना जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

 

पढ़ेंः भारत का सबसे छोटा जिला कौन-सा है, जानें

 

 

उत्तर प्रदेश का परिचय

सबसे पहले हम उत्तर प्रदेश के बारे में जान लेते हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश को पहले संयुक्त प्रांत के नाम से जाना जाता था। हालांकि, 24 जनवरी,1950 को इस प्रदेश का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया। प्रदेश के कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

वहीं, प्रदेश में कुल 75 जिले और 18 मंडल हैं। इसके साथ-साथ यहां पर 350 तहसील(2018), 17 नगर निगम और 822 सामुदायिक विकास खंड हैं। प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे पश्चिमी जिला शामली और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है। प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो वह लखीमपुर खीरी है, जिसका कुल एरिया 7680 वर्ग किलोमीर है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जिसका कुल एरिया 660 वर्ग किलोमीटर है। 

कौन-सा जिला है राजाओं का गढ़

अब सवाल है कि आखिर प्रदेश का कौन-सा जिला राजाओं का गढ़ कहा जाता है, तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश का प्रतापगढ़ जिला राजाओं के गढ़ के रूप में भी जाना जाता है। 

 

क्यों कहा जाता है राजाओं का गढ़

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस जिले को ही राजाओं का गढ़ क्यों कहा जाता है, तो आपको बता दें कि यहां स्थानीय राजा प्रताप(1628-1682) द्वारा किले का निर्माण कराया गया था। उन्होंने स्थानीय जगह को अपना ही नाम दिया, जिसके बाद आसपास का स्थान भी प्रतापगढ़ के नाम से जाना जाने लगा।

प्रतापगढ़ का किला अपने शाही ठाठ-बाठ के लिए जाना जाता है, जिसके बाद इसे राजाओं का गढ़ भी कहा जाने लगा। आपको यह भी बता दें कि प्रतापगढ़ प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन की जन्मस्थली भी है। मां बेल्हा देवी का प्रसिद्ध मंदिर भी इस जिले में ही स्थित है। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है बुद्ध नगरी, जानें

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है कालीन सिटी, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Feb 19, 2024, 13:06 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News