उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है कालीन सिटी, जानें
उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। इसके साथ ही यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। राज्य के प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है, जो कि इसे अन्य राज्यों से अलग बनाती है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला कालीन सिटी के रूप में भी जाना जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत में जब भी विविध संस्कृति और अनूठी पंरपराओं का जिक्र होता है, तो उसमें सबसे शीर्ष पर उत्तर प्रदेश का नाम लिया जाता है। प्रदेश के बारे में ऐसा भी कहा जाता है कि यदि उत्तर प्रदेश नहीं देखा है, तो भारत नहीं देखा है। भारत का यह राज्य सांस्कृतिक विरासत और एतिहासिक स्थलों से लेकर धार्मिक नगरियों की आस्था से समृद्ध है।
यही वजह है कि हर साल यहां बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी पर्यटन के लिए पहुंचते हैं। प्रदेश के हर जिले की अपनी पहचान है, जो कि राज्य को विशेष बनाने का काम करती हैं। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला कालीन सिटी के रूप में भी जाना जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः भारत का सबसे छोटा जिला कौन-सा है, जानें
उत्तर प्रदेश के कुल जिले
उत्तर प्रदेश वर्ष 1937 से संयुक्त प्रांत के नाम से जाना जाता था। हालांकि, 24 जनवरी,1950 को इसका नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया। साल 2000 में 9 नवंबर को राज्य में से उत्तराखंड 13 जिलों के साथ अलग राज्य बना। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में विभाजित हैं।
इनके अलावा यहां चार संभाग है, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल उत्तर प्रदेश, मध्य उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड संभाग है। प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है, जिसका कुल एरिया 7680 वर्ग किलोमीटर है, वहीं प्रदेश का सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जिसका कुल एरिया 660 वर्ग किलोमीटर है। इसके साथ-साथ उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी। हालांकि, वर्तमान में यह आंकड़ा करीब 24 करोड़ पहुंच गया है।

उत्तर प्रदेश की कालीन सिटी
अब आप सोच रहे होंगे कि उत्तर प्रदेश में कालीन के लिए मिर्जापुर मशहूर है, लेकिन आपको बता दें कि प्रदेश में कालीन के लिए मिर्जापुर के अलावा भदोही ऐसा शहर है, जो कि कालीन के लिए जाना जाता है। भदोही को वर्तमान में संत रविदार नगर भी कहते हैं।
क्यों मशहूर है यहां की कालीन
भदोही में दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा हाथ से कालीन बुनाई केंद्र है। यहां प्रमुख रूप से कालीन का निर्माण किया जाता है। इसके साथ ही इस जिले में ही भारतीय कालीन प्रोद्योगिकी संस्थान भी मौजूद है। ऐसे में इस शहर को हम कालीन सिटी के रूप में भी जानते हैं।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.