उत्तर प्रदेश के कितने जिलों से बहती है गोमती नदी, जानें
उत्तर प्रदेश विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं का घर है। प्रदेश का समृद्ध इतिहास इसे अन्य राज्यों से अलग बनाता है। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले और सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। इसके साथ ही यह कई प्रमुख नदियों का घर भी है, जिसमें यहां बहने वाली गोमती नदी भी शामिल है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले गोमती नदी के किनारे बसे हुए हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। इसके कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी हिस्सा है। इसके साथ ही यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य है, जो कि कई नदियों का घर है। इस कड़ी में यहां बहनी वाली प्रमुख नदियों में गोमती नदी का भी नाम आता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के कौन-से जिले गोमती नदी के किनारे बसे हुए हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः भारत के किस राज्य का कौन-सा जिला है सबसे बड़ा, जानें

उत्तर प्रदेश का परिचय
उत्तर प्रदेश को 1937 से संयुक्त प्रांत के नाम से जाना जाता था। हालांकि, 24 जनवरी, 1950 में इसका नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया। साल 2000 में 9 नवंबर को उत्तराखंड 13 जिलों के साथ इससे अलग होकर एक अलग राज्य बन गया। वर्तमान में प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं।
इसके साथ ही यहां पर कुल चार संभाग हैं, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल, मध्य उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड है। इसमें से व्यावसायिक दृष्टि से सबसे अधिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश विकसित है। वहीं, प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे पश्चिमी जिला शामली और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है।
गोमती नदी का परिचय
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि आखिर प्रदेश में गोमती नदी का प्रवाह कहां से कहां तक होता है, तो आपको बता दें कि गोमती नदी का उद्गम प्रदेश के पीलीभीत जिले के गोमत ताल से होता है। यहां से निकलने बाद यह कुल 960 किलोमीटर की दूरी तय करती है, जिसके बाद यह अंत में गाजीपुर जिले में सैदपुर के पास गंगा नदी में मिल जाती है। ऐसे में यह नदी गंगा नदी की उप नदी भी है।
कितने जिलों से बहती है गोमती नदी
अब हम यह जान लेते हैं कि गोमती नदी कितने जिलों से बहती है, तो आपको बता दें कि गोमती नदी कुल सात जिलों से बहती है। ये जिले हैंः
-पीलीभीत
-शाहजहांपुर
-लखनऊ
-जौनपुर
-सुल्तानपुर
-सीतापुर
-लखीमपुर खीरी
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश में रामसर स्थलों की सूची, पढ़ें
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश में किस जिले को कहा जाता है बागों का शहर, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.