उत्तर प्रदेश में किस जिले को कहा जाता है बागों का शहर, जानें
उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी। वहीं, क्षेत्रफल के हिसाब से यह भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि प्रदेश का कौन-सा जिला बागों का शहर भी कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी। वहीं, क्षेत्रफल के हिसाब से यह भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। प्रदेश के कुल क्षेत्रफल की बात करें, तो यह 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी हिस्सा है।
आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि प्रदेश का कौन-सा जिला बागों का शहर भी कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः भारत के किस राज्य का कौन-सा जिला है सबसे बड़ा, जानें
उत्तर प्रदेश में कुल जिले
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं, तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडल में आते हैं। इसके साथ ही यहां पर 822 सामुदायिक विकास खंड, 350 तहसील(2018) और 17 नगर निगम हैं। प्रदेश में कुल चार संभाग हैं, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और मध्य उत्तर प्रदेश है। प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे पश्चिमी जिला शामली और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है।
किस जिले को कहा जाता है बागों की नगरी
अब सवाल है कि आखिर इन 75 जिलों में से किस जिले को हम बागों की नगरी के रूप में जानते हैं, तो आपको बता दें कि नजाकत, नफासत और नवाबों के शहर यानि कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ को हम बागों की नगरी के रूप में भी जानते हैं।

क्यों कहा जाता है बागों का शहर
लखनऊ में पहुंचने पर आपको बहुत-से बाग देखने को मिल जाएंगे, जिसमें कुछ एतिहासिक बाग हैं। इसमें एक है सिकंदरा बाग, जो कि लखनऊ की सीमा पर बना हुआ है। इस बाग में एक एतिहासिक हवेली भी है, जो कि लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह की ग्रीष्म हवेली हुआ करती थी।
इसी तरह यहां पर चारबाग, दिलकुशा बाग और विलायती बाग भी है। विलयाती बाग यहां पर एक संरक्षित बाग है, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इनके अलावा भी यहां छोटे-बड़े कई बाग हैं, जिस कारण इस शहर को बागों का शहर का भी कहा जाता है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.