भारत के किस राज्य की है तीन राजधानियां, जानें
भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी-अपनी विशेषता है। आपने भारत के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। इनमें से कुछ राज्यों की दो राजधानियां हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत का एक ऐसा राज्य भी है, जिसकी दो नहीं, बल्कि तीन राजधानियां हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत एक सांस्कृतिक विरासत और समृद्ध इतिहास वाला देश है। आस्था और आधुनिकता के इस देश में हर साल देशी-विदेशी सैलानी पर्यटन के लिए अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पहुंचते हैं और वहां के इतिहास से रूबरू होते हैं। वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं।
इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी-अपनी विशेषता है। आपने अभी तक सुना और पढ़ा होगा कि भारत में प्रत्येक राज्य की अपनी-अपनी राजधानियां हैं। वहीं, कुछ राज्यों की दो राजधानियां भी हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत का ऐसा कौन-सा राज्य है, जिसकी कुल तीन राजधानिया हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः गंगा किनारे बसा सबसे बड़ा शहर कौन-सा है, जानें
भारत में दो राजधानी वाले राज्य
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारत में दो राजधानी वाला राज्य कौन-से हैं, तो आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश राज्य ऐसा राज्य है, जिसकी गर्मी के मौसम में शिमला राजधानी हो जाती है।
वहीं, मौसम बदलते ही यानि कि सर्दी के मौसम में हिमाचल प्रदेश की राजधानी धर्मशाला हो जाती है।
दरअसल, ऐसा प्रशासनिक वजह से होता है। वहीं, महाराष्ट्र राज्य की भी दो राजधानियां हैं। इसकी पहली राजधानी मुंबई है, जो कि भारत की आर्थिक राजधानी भी है, जबकि उपराजधानी नागपुर है।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून है। प्रदेश के गैरसेण कस्बे को इसकी भौगोलिक स्थिति को देखते हुए उत्तराखंड की दूसरी राजधानी का प्रस्ताव दिया गया था, हालांकि कुछ विवादों के कारण इस योजना पर अमलीजामा नहीं पहनाया गया।
तीन राजधानी वाला राज्य कौन-सा है
अब सवाल है कि भारत में तीन राजधानी वाला राज्य कौन-सा है, तो आपको बता दें कि तीन राजधानी वाला राज्य आंध्र प्रदेश है।

प्रदेश की पहली राजधानी
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि आंध्र प्रदेश की पहली राजधानी कौन-सी है, तो आपको बता दें कि पहली राजधानी विशाखापट्टनम है। यहां राज्य की कार्यपालिका है, यानि कि यहां से राज्य की सरकार काम करती है।
प्रदेश की दूसरी राजधानी
प्रदेश की दूसरी राजधानी की बात करें, तो यह अमरावती है, जहां राज्य की विधानसभा है। यहां सभी विधायक राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के साथ राज्य की नई योजनाओं को अमलीजामा पहनाते हैं। ऐसे में यह राज्य की महत्त्वपूर्ण राजधानी भी है।
प्रदेश की तीसरी राजधानी
आंध्र प्रदेश की तीसरी राजधानी की बात करें, तो यह कुर्नूल है। यहां राज्य का हाई कोर्ट है, जहां राज्य के विभिन्न और अहम मुद्दों पर सुनवाई करने के साथ निर्णय लिए जाते हैं। इसे हम न्यायिक राजधानी के रूप में भी जानते हैं।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.