This is an archived article last updated on Mar 12, 2024. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश से लगा सबसे कम सीमा वाला राज्य कौन-सा है, जानें

Last Updated: Mar 12, 2024, 14:52 IST

उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसके साथ ही यह सबसे अधिक जनसंख्या व सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं वाला यह राज्य अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के साथ अपनी सीमा साझा करता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश से लगा सबसे कम सीमा वाला राज्य कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

उत्तर प्रदेश की सीमा
उत्तर प्रदेश की सीमा

उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी। हालांकि, वर्तमान में यह आंकड़ा करीब 24 करोड़ हो गया है।

इसके साथ ही भारत का यह राज्य देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जो कि पूरे भारत का 7.33 फीसदी हिस्सा है। उत्तर प्रदेश अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के साथ अपनी सीमा साझा करता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश से लगा सबसे कम सीमा वाला राज्य कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

उत्तर प्रदेश में कुल जिले और मंडल 

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले, मंडल, नगर निगम, नगर पंचायत और सामुदायिक विकास खंड हैं। आपको बता दें कि प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इसके साथ ही यहां 822 सामुदायिक विकास खंड, 17 नगर निगम और 437 नगर पंचायत हैं। प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जबकि सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि केवल 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है तांबे का जिला, जानें


प्रदेश का सबसे पूर्वी, पश्चिमी, उत्तरी और दक्षिणी जिला

उत्तर प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया है, जिसे हम बागी बलिया के नाम से भी जानते हैं। इसके साथ ही यहां प्रदेश का सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर है, जिसे हम नक्काशी के शहर के रूप में भी जानते हैं। वहीं, सबसे पश्चिमी जिला शामली है, जबकि सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है, जो कि कोयले के लिए जाना जाता है। 

 

कितने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से साझा करता है सीमा

अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश कितने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से अपनी सीमा साझा करता है। आपको बता दें कि प्रदेश कुल 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से अपनी सीमा साझा करता है। उत्तर प्रदेश राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और हरियाणा से अपनी सीमा साझा करता है। इसके अलावा एक केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और विदेश नेपाल के साथ भी अपनी सीमा साझा करता है। 

 

सबसे कम सीमा साझा करने वाला राज्य 

अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश राज्य के साथ अपनी सबसे कम सीमा साझा करने वाले राज्य कौन-सा है, तो आपको बता दें कि यह राज्य हिमाचल प्रदेश है। 

 

पढेंः उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला कौन-सा है, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 12, 2024, 14:50 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News