This is an archived article last updated on Oct 1, 2024. The information may be outdated.

Surya Grahan 2024 Date and Time: क्या 2 अक्टूबर को भारत में दिखेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण ? यहां जानें सही समय और तारीख

Last Updated: Oct 1, 2024, 23:01 IST

Surya Grahan 2024 Date and Time: इस वर्ष साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह इस बार दूसरा सूर्य ग्रहण है। इससे पहले 8 मई 2024 को पहला सूर्य ग्रहण लगा था। हालांकि, इस बार सूर्य ग्रहण अद्भुत होगा, जिसमें आकाश में रिंग ऑफ फायर बनेगा। इस लेख के माध्यम से हम सूर्य ग्रहण की सही तारीख और समय जानेंगे। 

सूर्य ग्रहण 2024 अक्टूबर
सूर्य ग्रहण 2024 अक्टूबर

Surya Grahan 2024 Date and Time: सूर्य ग्रहण एक बड़ी खगोलीय घटना है। वहीं, भारत में इस घटना को लेकर विशेष महत्त्व है। यहां हिंदू धर्म में इस घटना का विशेष महत्त्व है। क्योंकि, इस घटना से सूतक काल को भी जोड़कर देखा जाता है। इस  इस वर्ष साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह इस बार दूसरा सूर्य ग्रहण है। इससे पहले 8 मई 2024 को पहला सूर्य ग्रहण लगा था। हालांकि, इस बार सूर्य ग्रहण अद्भुत होगा, जिसमें आकाश में रिंग ऑफ फायर बनेगा। इस लेख के माध्यम से हम सूर्य ग्रहण के प्रकार, सही तारीख और समय जानेंगे। 

Surya Grahan 2024 Date and Time: कितने प्रकार के होते हैं सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण चार प्रकार के होते हैं, जिसमें एक पूर्ण सूर्य ग्रहण, दूसरा आंशिक सूर्य ग्रहण, तीसरा वलयाकार सूर्य ग्रहण और चौथा हाइब्रिड सूर्य ग्रहण। 

solar eclipse october 2024: क्या होता है सूर्य ग्रहण

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि आखिर पूर्ण सूर्य ग्रहण क्या होता है, तो आपको बता दें कि जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, तो सूर्य की रोशनी आना बंद हो जाती है। हालांकि, इस दौरान चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढकता है, बल्कि सूर्य के किनारे चमकते रहते हैं। इस घटना को हम वलयाकार सूर्य ग्रहण के रूप में जानते हैं। 

Surya Grahan 2024 : इस बार दिखेगा Ring of Fire

इस बार के सूर्य ग्रहण में आसमान में Ring of Fire यानि कि आग का एक छल्ला दिखेगा। यह अपने आप में एक अद्भुत आकृति रहती है, जो कि खगोल वैज्ञानिकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।  

Surya Grahan Date and Time: कब लग रहा है सूर्य ग्रहण

यह इस बार का दूसरा सूर्य ग्रहण है। इससे पहले 8 अप्रैल 2024 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था। हालांकि, इस बार साल का आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण दो अक्टूबर को लग रहा है।

Surya Grahan 2024 Date and Time:  कितने बजे लग रहा है सूर्य ग्रहण

इस बार के सूर्य ग्रहण की टाइमिंग की बात करें, तो यह 6 घंटे 3 मिनट तक रहेगा, जो कि 9 बजकर 14 मिनट पर शुरू होगा और देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर खत्म हो जाएगा। 

Solar eclipse 2024 Date and Time: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण

अब सवाल है कि क्या भारत में सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा या नहीं, तो आपको बता दें कि जिस समय सूर्य ग्रहण लग रहा होगा, उस समय भारत में अंधेरा रहेगा। ऐसे में भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा। हालांकि, आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। इसके लिए आप नासा के आधिकारिक पेज पर पहुंच सूर्य ग्रहण को लाइव देख सकते हैं। 

Solar eclipse 2024 Date and Time: कब लग रहा है अगला सूर्य ग्रहण

अगला सूर्य ग्रहण साल 2026 में लग रहा है।  इस वर्ष में दो दो सूर्य ग्रहण लग रहे हैं। आपको बता दें कि साल 2023 और 2024 में भी दो सूर्य ग्रहण का संयोग था। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है मेले का शहर, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 1, 2024, 23:01 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News