क्या आप जानते हैं उत्तर प्रदेश से जुड़े इन सवालों का जवाब, देखें क्विज
उत्तर प्रदेश एक घनी आबादी वाला राज्य है। साल 2011 की जनगणना में यहां की आबादी पूरे देश में सबसे अधिक दर्ज की गई थी। इसके साथ ही यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। इस लेख के माध्यम से हम उत्तर प्रदेश से जुड़े सवाल और उनके जवाब जानेंगे। यदि आप उत्तर प्रदेश से जुड़ी किसी प्रतियोगिती की तैयारी कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए और भी उपयोगी हो सकता है।
उत्तर प्रदेश भारत में प्रमुख राज्यों में से एक है। यहां की संस्कृति, अनूठी पंरपराएं और खान-पान के साथ-साथ यहां की भाषाओं में अंतर इसे अन्य राज्यों से अलग बनाता है। इसके साथ ही यह पूरे भारत में सबसे अधिक जिलों वाला राज्य है।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला ‘हींग’ के लिए है मशहूर, जानें
इस लेख के माध्यम से हम उत्तर प्रदेश से जुड़े सवाल और उनके जवाब के बारे में जानेंगे। यदि आप उत्तर प्रदेश की किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो यह क्विज आपके लिए और भी उपयोगी हो सकता है।
-उत्तर प्रदेश के किस जिले में तांबा पाया जाता है ?
1.ललितपुर
2.भदोही
3.मिर्जापुर
4.गाजीपुर
उत्तरः उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में तांबा पाया जाता है।
-उत्तर प्रदेश में भारत की कुल कितने प्रतिशत कृषि योग्य भूमि मौजूद है ?
- 25 पर्सेंट
- 24 पर्सेंट
- 26 पर्सेंट
- 22 पर्सेंट
उत्तर- उत्तर प्रदेश में प्रमुख रूप से कृषि होती है। यहां पर पूरे भारत की 22 पर्सेंट कृषि योग्य भूमि मौजूद है।
-उत्तर प्रदेश की सबसे लंबी नहर कौन-सी है ?
1.शारदा नहर
2.बेतवा नहर
3.केन नहर
4.अपर गंगा नहर
उत्तर- इस राज्य में शारदा नहर सबसे लंबी नहर है, जिसकी कुल लंबाई लगभग 350 किलोमीटर है।
-उत्तर प्रदेश में भारतीय वन्यजीव परिषद की स्थापना किस सन् में हुई थी ?
1.1952
2.1953
3.1954
4.1955
उत्तर- राज्य में 1952 में भारतीय वन्यजीव परिषद की स्थापना की गई थी।
-उत्तर प्रदेश का मशहूर आनंद भवन किस जिले में स्थित है ?
1.प्रयागराज
2.मेरठ
3.संबल
4.गाजियाबाद
उत्तर- आनंद भवन नेहरू परिवार से जुड़ा हुआ भवन है, जो कि प्रयागराज जिले में पड़ता है। इसक निर्माण मोतीलाल नेहरू ने साल 1930 में कराया था।

-उत्तर प्रदेश के किस हिस्से में थारू जनजाति रहती है ?
1.पठारी
2.तराई
3.मैदानी
4.उपरोक्त सभी
उत्तरः उत्तर प्रदेश में तराई क्षेत्र में थारू जनजाति के लोग रहते हैं।
-उत्तर प्रदेश का प्रमुख लोकगीत कौन-सा है ?
1.बिरहा
2.कव्वाली
3.धमार
4.टप्पा
उत्तरः उत्तर प्रदेश का प्रमुख लोकगीत बिरहा है।
उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय कथक संस्थान किस जिले में स्थित है ?
1.लखनऊ
2.कानपुर
3.बरेली
4.रायबरेली
उत्तरः उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय कथक संस्थान लखनऊ में स्थित है।
-उत्तर प्रदेश के किस जिले में यूरेनियम पाया जाता है ?
1.प्रयागराज
2.सोनभद्र
3.बांदा
4.ललितपुर
उत्तर- उत्तर प्रदेश के ललितपुर में यूरेनियम का भंडार पाया जाता है।
-उत्तर प्रदेश में लकड़ी के खिलौनों के लिए कौन-सा जिला प्रसिद्ध है ?
1.चित्रकूट
2.बांदा
3.झांसी
4.सहारनपुर
उत्तर- राज्य का चित्रकूट जिला लकड़ी के खिलौने के लिए मशहूर है।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला ‘गुड़’ के लिए है मशहूर, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.