यूपी में श्रमिकों को मिली बड़ी सौगात, बढ़ी मजदूरी की दरें, किन कामगारों को सीधा फायदा, देखें यहां

Last Updated: Apr 9, 2026, 12:37 IST

योगी सरकार का बड़ा फैसला! यूपी में श्रमिकों को बड़ी राहत मिली है। श्रम विभाग ने महंगाई को देखते हुए मजदूरी दरों में बढ़ोतरी की है। अकुशल, अर्धकुशल और कुशल सभी कामगारों को फायदा मिलेगा। पेट्रोल पंप, सैलून, अस्पताल समेत 74 क्षेत्रों के लाखों श्रमिकों की आय अब बढ़ेगी। यहां आप लेटेस्ट अपडेट देख सकते हैं. 

योगी सरकार का बड़ा फैसला!
योगी सरकार का बड़ा फैसला!

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में संगठित और असंगठित क्षेत्र के लाखों कामगारों को 1 अप्रैल से बढ़ी हुई मजदूरी का लाभ मिलेगा। श्रम विभाग ने महंगाई को ध्यान में रखते हुए मूल वेतन और महंगाई भत्ते (DA) में संशोधन किया है, जिससे श्रमिकों की दैनिक आय में औसतन 10 से 14 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

सभी श्रेणियों के श्रमिकों को होगा फायदा

नई दरों के तहत अकुशल, अर्द्ध-कुशल, कुशल और अति कुशल सभी श्रेणियों के कामगारों की मजदूरी बढ़ाई गई है। अकुशल मजदूरों की मासिक मजदूरी 10,566 रुपये (करीब 406 रुपये प्रतिदिन), अर्द्ध-कुशल की 11,740 रुपये (451 रुपये प्रतिदिन) और कुशल श्रमिकों की 12,679 रुपये (487 रुपये प्रतिदिन) हो गई है। कांच, चूड़ी और कालीन उद्योग से जुड़े श्रमिकों की आय में भी बढ़ोतरी हुई है।

कई सेक्टरों के श्रमिक होंगे लाभान्वित

इस बढ़ी हुई मजदूरी का फायदा 74 प्रकार के नियोजन में काम करने वाले श्रमिकों को मिलेगा। इनमें पेट्रोल पंप, मिठाई की दुकानें, हेयर कटिंग सैलून, ब्यूटी पार्लर, कॉल सेंटर, प्राइवेट अस्पताल और क्लीनिक जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इससे विभिन्न उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों की आय में सीधा इजाफा होगा।

30 सितंबर तक प्रतिमाह मजदूरी तय

श्रेणी

पहले (₹)

अब (₹)

अकुशल

11,021

11,313.65

अर्द्धकुशल

12,123

12,445

कुशल

13,580

13,940.37

कितनी होगी दैनिक मजदूरी

श्रेणी

रुपये (प्रतिदिन)

अकुशल

435.14

अर्द्धकुशल

478.65

कुशल

536.16

महंगाई भत्ते में भी इजाफा

श्रम विभाग हर छह महीने में महंगाई भत्ते की समीक्षा करता है। इसी के तहत अप्रैल से सितंबर के लिए डीए बढ़ाया गया है। अब अकुशल श्रमिकों को 5,563 रुपये, अर्द्ध-कुशल को 6,120 रुपये और कुशल श्रमिकों को 6,855 रुपये महंगाई भत्ता मिलेगा, जो पहले की तुलना में अधिक है।

UP बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, प्रीपेड मीटर अनिवार्यता खत्म, अब सबको मिलेगा यह विकल्प

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Apr 9, 2026, 12:37 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News