क्या है एक देश-एक वोटर लिस्ट? यूनिफाइड वोटर लिस्ट की दिशा में बड़ा कदम

Last Updated: Feb 24, 2026, 14:22 IST

एक देश-एक वोटर लिस्ट (One Voter List) का अर्थ है सभी चुनावों के लिए एक ही संयुक्त मतदाता सूची। भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) की यह पहल अलग-अलग वोटर लिस्ट की समस्या खत्म कर पारदर्शिता बढ़ाएगी, डुप्लीकेट नाम हटाएगी और हर नागरिक को हर चुनाव में वोट का अधिकार सुनिश्चित करेगी।

क्या है एक देश-एक वोटर लिस्ट? यूनिफाइड वोटर लिस्ट की दिशा में बड़ा कदम
क्या है एक देश-एक वोटर लिस्ट? यूनिफाइड वोटर लिस्ट की दिशा में बड़ा कदम

भारत निर्वाचन आयोग ने (Election Commission of India) हाल ही में नई दिल्ली में एक ऐतिहासिक नेशनल राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार (Gyanesh Kumar) ने की। करीब 27 साल बाद पहली बार सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के चुनाव अधिकारी एक साथ जुटे, जिससे चुनावी प्रक्रियाओं को एकरूप बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया।

सम्मेलन का उद्देश्य: यूनिफाइड वोटर लिस्ट

इस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य “One Voter List” यानी एकीकृत मतदाता सूची को लागू करना है। अभी अलग-अलग स्तरों लोकसभा/विधानसभा और पंचायत/नगर निकाय के लिए अलग-अलग वोटर लिस्ट होती हैं।
नई पहल के तहत इन सभी को एक ही डिजिटल डेटाबेस में लाने की योजना है, ताकि हर नागरिक का नाम हर चुनाव में स्वतः शामिल रहे।

ECINET प्लेटफॉर्म: डिजिटल चुनावी क्रांति 

ECI ने ECINET नाम का एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म पेश किया है। यह प्लेटफॉर्म:

  • रियल-टाइम अपडेट देगा

  • वोटर डेटा को सिंक्रोनाइज़ करेगा

  • वोटर लिस्ट में सुधार और बदलाव को आसान और पारदर्शी बनाएगा

इससे वोटर लिस्ट अपडेट करने की प्रक्रिया तेज होगी और विश्वसनीयता बढ़ेगी।

डेटा में अंतर खत्म करने की पहल

अलग-अलग वोटर लिस्ट के कारण कई राज्यों में आंकड़ों में अंतर देखने को मिलता है।

  • उत्तर प्रदेश में SEC और ECI की सूची में करीब 20 लाख का अंतर सामने आया

  • गुजरात में 68 लाख फर्जी या डुप्लीकेट एंट्री हटाई गई

  • केरल में 2026 के लिए 2.69 करोड़ मतदाताओं की शुद्ध सूची जारी हुई

“One Voter List” लागू होने से ऐसी विसंगतियां खत्म होंगी और “ghost voters” की समस्या भी कम होगी।

घर-घर सत्यापन से बढ़ी पारदर्शिता

चुनाव आयोग ने डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन अभियान चलाया है, जिसके तहत डुप्लीकेट नाम हटाए जा रहे हैं, साथ ही मृत मतदाताओं की एंट्री हटाई जा रही है और वास्तविक मतदाताओं को सुनिश्चित किया जा रहा है. जिससे आपकी वोटिंग अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय बनेगी।

सहकारी संघवाद को मिलेगा बढ़ावा

यह पहल केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल (Cooperative Federalism) को मजबूत करेगी।
Representation of the People Act, 1950 के तहत एक साझा कानूनी ढांचा तैयार किया जा रहा है, जिससे सभी स्तर के चुनाव एक ही वोटर लिस्ट पर आधारित होंगे। 

विपक्ष की चिंता और आयोग की चुनौती: 

कुछ विपक्षी नेताओं ने मतदाता सूची में नाम हटाने (deletion) को लेकर सवाल उठाए हैं। मुख्य चिंता यह है कि कहीं सफाई प्रक्रिया में असली मतदाता का नाम गलती से न हट जाए। इसलिए चुनाव आयोग के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह सुनिश्चित करना है कि प्रक्रिया पारदर्शी रहे और हर योग्य मतदाता का अधिकार सुरक्षित रहे

“One Voter List” से आपके वोट पर असर

इस नई व्यवस्था के लागू होने पर:

  • एक बार रजिस्ट्रेशन = हर चुनाव में वोट

  • बार-बार नाम जुड़वाने की जरूरत नहीं

  • वोटर लिस्ट में गड़बड़ी कम

  • वोटिंग प्रक्रिया अधिक सरल और भरोसेमंद

कुल मिलाकर, यह पहल भारत की चुनावी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा सुधार मानी जा रही है।

क्या है भारत की पहली एंटी टेरर पॉलिसी ‘प्रहार’ और क्यों लाई गयी यह नीति? पढ़ें विस्तार से

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Feb 24, 2026, 14:22 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News