जब भी हमारे मन में विदेश यात्रा का ख्याल आता है, तो हमारा ख्याल पासपोर्ट की तरफ भी जाता है। क्योंकि, विदेश यात्रा में पासपोर्ट का अहम किरदार होता है। यही वजह है कि कोई भी देश बिना पासपोर्ट के विदेशी को प्रवेश नहीं देता है। हालांकि, अब तक आपने इंसानों के पासपोर्ट के बारे में पढ़ा और सुना होगा।
क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जहां सिर्फ इंसानों का नहीं, बल्कि पक्षियों का भी पासपोर्ट बनाया जाता है। कौन-सा है यह देश, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
किस देश में होता है पक्षियों का पासपोर्ट
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि किस देश में पक्षियों के पासपोर्ट बनते हैं। आपको बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात(UAE) में पक्षियों के पासपोर्ट बनते हैं। यहां मुख्य रूप से बाज(Falcons) के पासपोर्ट बनाए जाते हैं।
स्वतंत्रता और साहस के प्रतीक हैं बाज
यूएई में बाज पक्षी का सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्त्व है। यह यहां की परंपराओं से जुड़ा हुआ है, जो कि स्वतंत्रता, साहस और शौर्य का प्रतीक माना जाता है।
क्यों बनाया जाता पासपोर्ट
बाज के पासपोर्ट बनाने की शुरुआत साल 2002 में की गई थी। क्योंकि, उस समय इनकी अवैध तस्करी अधिक की जाती थी। ऐसे में बाजों की तस्करी रोकने और इनकी गिनती को प्रमाणित करने करने के लिए बाजों का पासपोर्ट बनाया जाने लगा था।
आम इंसानों की तरह होता है पासपोर्ट
बाजों का पासपोर्ट एक आम इंसान की तरह ही बनाया जाता है। इसमें बाज का नाम, लिंग, नस्ल और एक यूनिक आईडी होती है, जो कि बाज की टांग में लगी रिंग से मेल खानी चाहिए। इसके बाद बाज अपने मालिक के साथ फ्लाइट में यात्रा कर सकते हैं।
कितने साल तक वैध होता है पासपोर्ट
बाज का एक बार पासपोर्ट बन जाए, तो इसकी वैधता निश्चित होती है। एक बार पासपोर्ट बनने पर यह करीब 3 सालों तक वैध होता है। इसके बाद इसे पुनः बनवाना होता है।
कितने देशों की कर सकते हैं यात्रा
आपको बता दें कि बाज का पासपोर्ट बनने पर सिर्फ एक या दो नहीं, बल्कि कुल 8 से 9 देशों की यात्रा कर सकते हैं। इन देशों में यूएई, कतर, सऊदी अरब, बहरीन, ओमान, पाकिस्तान, मोरक्को, सीरिया और कुवैत शामिल है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंःउत्तर प्रदेश का अनोखा गांव, जिसे घूमने के लिए खरीदना होगा टिकट, यहां देखें पता
Comments
All Comments (0)
Join the conversation