‘छावा’ में दिखने वाली कौन थीं संचिता उगले, जानें यहां
हाल ही में अभिनेत्री संचिता उगले की मौत की पुष्टी हुई है। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म छावा में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। साथ ही, उन्हें टीवी जगत के कई प्रसिद्ध टेलीवीजन शो में देखा गया था। इस लेख में हम उनके बारे में विस्तार से जानेंगे।
हाल ही में मुंबई निवासी संचिता उगले की मौत की पुष्टि हुई है। उन्हें अपने घर में मृत पाया गया है। संचिता उगले बॉलीवुड की मशहूर फिल्म और विक्की कौशल स्टारर ‘छावा’ में दिखाई दी थीं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने टीवी जगत के कई प्रसिद्ध टेलीविजन शो में अपने अभिनय का हुनर दिखाया गया था। इसके बाद उन्हें फिल्मो और वेबसीरिज में काम मिला। इस लेख में हम उनके बारे में विस्तार से जानेंगे।
कुमकुम भाग्य से मिली थी पहचान
संचिता उगले को जी टीवी पर प्रसारित होने वाले प्रसिद्ध धारावाहिक ‘कुमकुम भाग्य’ से पहचान मिली थी। उन्होंने इस शो में जिया टंडन का किरदार निभाया था, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था। इस शो ने उन्हें घर-घर पहुंचाया था और उन्हें अभिनेत्री के रूप में अपनी पहचान स्थापित करने में मदद मिली थी। क्योंकि, यह शो टीवी जगत में एक लंबे समय तक चलने वाला शो रहा था।
इन दो टीवी शो में भी किया है काम
संचिता उगले ने कुमकुम भाग्य के अलावा टीवी शो ‘वागले की दुनिया’ में भी काम किया था। इस शो में उन्होंने रूचिका जेटली का किरदार निभाया था। वहीं, उन्हें दंगल टीवी के ‘दिलवाली दुल्हा ले जाएगी’ शो ने सुकून के रूप में नई पहचान दिलाई थी।
छावा फिल्म में निभाया था यह किरदार
संचिता ने टीवी शो के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने विक्की कौशल स्टारर फिल्म छावा में तारा रानी का किरदार निभाया था। इससे उन्हें फिल्म जगत में भी अपना पहचान बनाने का मौका मिला था।
इस वेबसीरिज में किया था काम
संंचिता उगले ने न सिर्फ टीवी शो और फिल्म में काम किया था, बल्कि उन्होंने वेबसीरिज में भी अभिनय किया था। उगले ने मनोज वाजपेयी अभिनित वेबसीरिज ‘साइलेंस-2’ में भी अभिनय किया था।
इससे उन्हें वेबसीरिज की दुनिया में अपने अभिनय का हुनर दिखाने का मौका मिला था। हालांकि, उनकी मौत की खबर के बाद से टीवी जगत में शोक की लहर है। टीवी इंडस्ट्री से जुड़ा हर व्यक्ति उनके मौत को लेकर हैरान है। उन्होंने सिर्फ 30 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.