दक्षिण अमेरिका : एक नजर में

दक्षिण अमेरिका पश्चिमी गोलार्ध (Hemisphere) में स्थित महाद्वीप है जो पूर्व में अटलांटिक महासागर, पश्चिम में प्रशांत महासागर, दक्षिण में दक्षिणी महासागर और उत्तर में कैरिबियन सागर से घिरा हुआ है | इसका अधिकांश दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है और केवल थोडा सा भाग ही उत्तरी गोलार्ध में पड़ता है | दक्षिण अमेरिका एक संकरे स्थलभाग (पनामा स्थलसंधि) के सहारे उत्तर अमेरिका से जुड़ा हुआ है |

Feb 3, 2016, 17:31 IST

दक्षिण अमेरिका पश्चिमी गोलार्ध में स्थित महाद्वीप है जो पूर्व में अटलांटिक महासागर, पश्चिम में प्रशांत महासागर, दक्षिण में दक्षिणी महासागर और उत्तर में कैरिबियन सागर से घिरा हुआ है | इसका अधिकांश भाग दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है और केवल थोडा सा भाग ही उत्तरी गोलार्ध में पड़ता है | दक्षिण अमेरिका एक संकरे स्थलभाग (पनामा स्थलसंधि) के सहारे उत्तर अमेरिका से जुड़ा हुआ है | विश्व का सबसे ऊँचा जलप्रपात, सबसे लम्बी नदी व पर्वत श्रृंखला और सबसे शुष्क स्थान इसी महाद्वीप पर स्थित हैं|

दक्षिण अमेरिका में शामिल अधिकांश देश पूर्व में पश्चिमी यूरोपीय देशों के उपनिवेश रहे हैं | इसमें 12 संप्रभु (Sovereign) देश शामिल हैं जिनके नाम ब्राज़ील, अर्जेंटीना, बोलीविया, चिली, इक्वेडोर, कोलम्बिया, वेनेजुएला,पराग्वे, उरुग्वे, पेरू ,गुयाना, सूरीनाम हैं | इनके अतिरिक्त इसमें कुछ गैर-संप्रभु देश/अधीनस्थ क्षेत्र भी शामिल है जैसे- फ्रेंच गुयाना (फ्रांसीसी क्षेत्र) व फ़ॉकलैंड द्वीप (ब्रिटिश क्षेत्र) आदि |

महत्वपूर्ण तथ्य:

सबसे बड़ा नगरीय समूह

साओ पाउलो (ब्राजील)

सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित राजधानी

ला पाज (बोलीविया)

सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखला

एण्डीज पर्वत श्रृंखला, जो 7000 किमी. लम्बी है और कहीं कहीं पर इसकी चौड़ाई 500 किमी. तक है | इसकी औसत ऊँचाई 4000 मी. है |

सबसे लम्बी व सबसे क्षेत्रफल (Volume) की दृष्टि से बड़ी नदी

अमेजन नदी

सबसे ऊंचा जलप्रपात

एंजेल जलप्रपात, वेनेजुएला

सबसे लंबा जलप्रपात

इगुआजू प्रपात (Iguazu Falls)

सबसे अधिक ऊँचाई पर स्थित नौगम्य झील

टिटिकाका,पेरू-बोलीविया

सबसे बड़ा मरुस्थल

पैंटागोनिया शीत मरुस्थल

सबसे लंबा मरुस्थल व सबसे शुष्क मरुस्थल

अटाकामा (पेरू से उत्तरी चिली तक 1000 किमी. की लम्बाई में विस्तृत)

सबसे शुष्क स्थान

एरिका ,चिली (वार्षिक वर्षा 0.08 सेमी.)

सबसे ऊँचा स्थान

अंकाकागुआ, अर्जेंटीना (6959 मी. ऊँचा)

सबसे निचला स्थान

बाहिया ब्लांका, अर्जेंटीना (समुद्र तल से 42 मी. नीचे स्थित)

क्षेत्रफल व जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा देश

ब्राजील

Image Source: www.saylordotorg.github.io

Jagranjosh
Jagranjosh

Education Desk

Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News