उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: UBSE 10वीं का रिजल्ट चेक करें ऑनलाइन

Akshara Verma
Apr 25, 2026, 10:32 IST

Uttarakhand Board 10th 2026: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) आज 25 अप्रैल, 2026 को सुबह 10 बजे उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम 2026 जारी कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट्स ubse.uk.gov.in पर मार्कशीट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है। इसके अलावा, छात्र Digilocker और JagranJosh.com/results के माध्यम से ऑनलाइन और एसएमएस के माध्यम से ऑफलाइन भी अपना स्कोर देख सकते हैं। बोर्ड उत्तीर्ण प्रतिशत, टॉपर्स और समग्र आंकड़े भी साझा करेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि परिणाम घोषित होने पर अपने एडमिट कार्ड तैयार रखें। 


उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: UBSE 10वीं  का रिजल्ट चेक करें ऑनलाइन
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: UBSE 10वीं का रिजल्ट चेक करें ऑनलाइन

UK Board 10th Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) कक्षा 10वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल 2026 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सुबह 10 बजे घोषित कर दिया गया है। मार्कशीट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट्स ubse.uk.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है। छात्र रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर अपने स्कोर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट के साथ ही पास प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट और अन्य जरूरी आंकड़े भी जारी कर दिए गए हैं। 

इसके अलावा, छात्र डिजिलॉकर के माध्यम से ऑनलाइन और SMS के माध्यम से ऑफलाइन भी अपने स्कोर देख सकते हैं। इन सबके अलावा, छात्र UBSE 2026 के रिजल्ट  jagranjosh.com/results पर भी देख सकते हैं। बोर्ड पास प्रतिशत, टॉपर्स की लिस्ट, लिंगवार प्रदर्शन, जिलावार टॉपर्स और समग्र आंकड़े भी साझा करेगा। 

प्रैक्टिकल एग्जाम 16 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई। 10वीं की थ्योरी एग्जाम 23 फरवरी से 23 मार्च 2026 तक आयोजित की गई। ये एग्जाम बोर्ड द्वारा निर्धारित एग्जाम सेंटर पर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की गई। 

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे उत्तराखंड बोर्ड एग्जाम 2026 के अपने एडमिट कार्ड तैयार रखें ताकि वे अपना रिजल्ट ऑनलाइन जल्दी डाउनलोड कर सकें। छात्र भविष्य के लिए अपना ऑनलाइन रिजल्ट कार्ड संभाल कर रख सकते हैं। मूल मार्कशीट बोर्ड द्वारा जारी की जाएगी, जिसे छात्र अपने संबंधित विद्यालयों से प्राप्त कर सकते हैं।

UK Board 10th Result 2026 Date, Time: यूके बोर्ड 10वीं रिजल्ट की डेट और टाइम क्या है?

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं राज्य भर में ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई। परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक पोर्टल से अपना परिणाम ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। यूके बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की तारीख और समय नीचे दी तालिका में देखें:

आयोजन 

विवरण 

यूके बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2026 रिलीज की तारीख

25 अप्रैल, 2026

यूके बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2026 जारी होने का समय

सुबह 10 बजे 

Uttarakhand Board 10th Result 2026: यूके बोर्ड 10वीं का रिजल्ट-हाइलाइट्स

छात्र जो हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपने रिजल्ट से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी तालिका में देख सकते हैं:

बोर्ड का नाम

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड (यूबीएसई)

एग्जाम का नाम

यूबीएसई 10वीं

एग्जाम मोड

ऑफलाइन

सेशन

2025-26

रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट

ubse.uk.gov.in 

यूके बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 डेट

25 अप्रैल 2026 

यूके बोर्ड 10वीं थ्योरी एग्जाम डेट 2025

23 फरवरी से 23 मार्च, 2026

रिजल्ट मोड

ऑनलाइन और ऑफलाइन

क्रेडेंशियल आवश्यक

रोल नंबर

ubse.uk.gov.in 10th Result 2026: यूके बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?

उत्तराखंड बोर्ड (UBSE) कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए आप निम्नलिखित तरीकों का उपयोग कर सकते हैं:

1-आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:

  • उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाएं।

2-रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें:

  • होमपेज पर, "High School Examination Result 2026" या "Class 10th Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें।

3-नंबर दर्ज करें:

  • नए पेज पर अपना रोल नंबर दर्ज करें।

4-अन्य विवरण (यदि आवश्यक हो):

  • कुछ मामलों में, आपको अपनी जन्मतिथि या अन्य विवरण भी दर्ज करने के लिए कहा जा सकता है।

5-सबमिट करें:

  • "Submit" या "View Result" बटन पर क्लिक करें।

6-रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें:

  • आपका यूके बोर्ड 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। आप इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट ले सकते हैं।

Uttarakhand Board 10th Result 2026 via SMS: एसएमएस के जरिए कैसे देखें यूके बोर्ड 10वीं रिजल्ट?

परिणाम घोषित होने पर, आधिकारिक बोर्ड वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण तकनीकी समस्याएँ आ सकती हैं। ऐसी स्थिति में, एसएमएस सुविधा ऑनलाइन स्कोरकार्ड प्राप्त करने का एक सुविधाजनक विकल्प हो सकती है। अपनी मार्कशीट प्राप्त करने के लिए इन सरल चरणों का पालन करें:

  • अपने मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लिकेशन खोलें।
  • संदेश में टाइप करें: UK10<space>अपना रोल नंबर
    • उदाहरण: UK10 1234567
  • इस संदेश को 5676750 पर भेजें।
  • उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2025 की डिजिटल मार्कशीट आपको एसएमएस के माध्यम से आपके मोबाइल नंबर पर प्राप्त हो जाएगी।

UK Board Result 2026 Class 10 Via DigiLocker: डिजिलॉकर के माध्यम से देखें यूके बोर्ड दसवीं का रिजल्ट?

यदि आधिकारिक वेबसाइट पर तकनीकी समस्या आ रही है, तो छात्र डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपना उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2026 ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए निम्नलिखित आसान चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले, डिजिलॉकर ऐप इंस्टॉल करें या आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
  • अपने मौजूदा खाते में लॉग इन करें या अपने आधार नंबर का उपयोग करके और निर्देशों का पालन करके एक नया खाता बनाएं।
  • लॉग इन करने के बाद, 'SSC मार्क शीट' टैब पर जाएं और 'उत्तराखंड SSC परीक्षा' विकल्प चुनें।
  • दिए गए फ़ील्ड में अपना पंजीकरण नंबर और उत्तीर्ण होने का वर्ष (2026) दर्ज करें।
  • आपका यूके बोर्ड 10वीं का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अपने विवरण की जांच करें और परिणाम को सेव कर लें।

जागरण जोश पर यूके बोर्ड 10th रिजल्ट 2026 कैसे देखें?

बोर्ड द्वारा परिणाम घोषित किए जाने के दौरान आधिकारिक उत्तराखंड बोर्ड वेबसाइट पर अत्यधिक ट्रैफिक के कारण तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं। ऐसी स्थिति में, छात्रों को अपना परिणाम देखने के लिए वैकल्पिक तरीकों का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। आप आसानी से अपना रिजल्ट प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट जागरण जोश (jagranjosh.com/results) पर जा सकते हैं। आपको बस अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा और आप अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 के नतीजे प्राप्त करने के लिए सीधा लिंक जल्द ही यहां उपलब्ध कराया जाएगा।

यूके बोर्ड 10th रिजल्ट 2026 मार्कशीट पर क्या विवरण अंकित होंगे?

छात्रों को अपने स्कोरकार्ड पर उल्लिखित महत्वपूर्ण विवरणों को सावधानीपूर्वक जांचना चाहिए, क्योंकि यही जानकारी उनकी मूल मार्कशीट पर मुद्रित होगी। कृपया निम्नलिखित विवरणों की पुष्टि करें:

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • जन्म तिथि
  • विद्यालय का नाम
  • प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
  • कुल प्राप्त अंक
  • कुल प्राप्तांक प्रतिशत
  • श्रेणी/डिवीजन
  • टिप्पणी (यदि कोई हो)

UK 10th Result: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा के बाद क्या होगा?

रिजल्ट घोषित होने के बाद, छात्र उत्तराखंड बोर्ड (UBSE) की आधिकारिक वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके पश्चात, उन्हें अपने संबंधित विद्यालय प्रशासन से अपनी मूल अंकतालिका प्राप्त करनी होगी। सफलतापूर्वक यूके कक्षा 10 परीक्षा 2026 उत्तीर्ण करने वाले छात्र कला, विज्ञान या वाणिज्य संकाय में कक्षा 11 में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।

यूके बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026: कंपार्टमेंटल परीक्षा के बारे में

जो छात्र उत्तराखंड बोर्ड (UBSE) कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा में एक या दो विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो पाते हैं, उन्हें अपना शैक्षणिक वर्ष बचाने का एक और अवसर मिलता है। यह अवसर कंपार्टमेंटल परीक्षा (Compartmental Examination) या पूरक परीक्षा (Supplementary Examination) के रूप में जाना जाता है। कंपार्टमेंटल परीक्षा आमतौर पर वार्षिक बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने के कुछ हफ्तों बाद आयोजित की जाती है।

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026: Re-checking/Re-evaluation के बारे में

उत्तराखंड बोर्ड (UBSE) कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद, यदि कोई छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं है या खुश नही है, तो उन्हें अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच (Re-checking) या पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) कराने का विकल्प मिलता है। ये प्रक्रियाएं छात्रों को यह सुनिश्चित करने का अवसर देती हैं कि उनकी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सही ढंग से किया गया है।

Uttarakhand Board of School Education (UBSE) के बारे में

उत्तराखंड का शिक्षा बोर्ड, जिसे UBSE कहते हैं, 2001 में बना था। यह बोर्ड राज्य में 10वीं और 12वीं क्लास की पढ़ाई और परीक्षाएँ देखता है। इससे पहले, 2008 में इसका नाम बदलने से पहले, इसे उत्तरांचल शिक्षा एवं परीक्षा परिषद कहते थे और वही बोर्ड की परीक्षाएँ कराता था। अब इस बोर्ड से 10,000 से ज़्यादा स्कूल जुड़े हैं और हर साल 3 लाख से ज़्यादा बच्चे UK बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा देते हैं। इस तरह, इस बोर्ड ने थोड़े समय में बहुत तरक्की की है।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 14, 2025, 16:11 IST

Trending

Latest Education News