Agniveer Admit Card 2025: पासवर्ड भूल गए? ऐसे डाउनलोड करें अग्निवीर एडमिट कार्ड, ये रहे आसान स्टेप्स
Agniveer Admit Card 2025 Download Link: अग्निवीर भर्ती 2025 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, अगर वे अपना पासवर्ड भूल गए हैं, तो यहां जानिए आसान तरीका जिससे बिना पासवर्ड के भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Agniveer Admit Card 2025: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2025 परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है कि एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत महसूस कर रहे हैं या पासवर्ड भूल गए हैं, तो इस लेख में आसान तरीका बताया गया है जिससे आप आसानी से अपना एडमिट कार्ड एक्सेस कर सकते हैं।
Indian Army Agniveer Admit Card 2025 Direct Link
joinindianarmy nic in 2025 admit card: अग्निवीर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कैसे करें?
अगर आप अग्निवीर भर्ती 2025 परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:
-
आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
-
‘Agniveer Admit Card 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/Date of Birth डालें।
-
लॉगिन करें और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
-
एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लेकर परीक्षा केंद्र पर साथ रखें।
Agniveer Admit Card 2025: पासवर्ड भूल गए तो अपनाएं ये आसान तरीका
अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। आगामी परीक्षा के लिए लाखों उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर रहे हैं। लेकिन कई ऐसे उम्मीदवार है जो पासवर्ड भूल जाने की वजह से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं। अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस लेख में हमने आपके लिए एक सरल तरीका बताया है, जिससे आप अपना पासवर्ड रीसेट करके आसानी से अग्निवीर एडमिट कार्ड बिना किसी परेशानी के डाउनलोड कर सकते हैं।
अग्निवीर भर्ती का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करनी होती है। अगर आपने पासवर्ड भूल गए हैं तो वेबसाइट पर ‘Forgot Password’ या ‘Reset Password’ का विकल्प चुनें। इसके बाद, अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी का उपयोग कर नया पासवर्ड सेट करें।
नया पासवर्ड सेट करने के बाद आप वेबसाइट पर पुनः लॉगिन कर आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय ध्यान रखें कि सभी जानकारी सही हो और एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाएं।
अग्निवीर भर्ती 2025 परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे समय पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए पूरी तैयारी के साथ जाएं।
joinindianarmy nic in 2025 admit card: अग्निवीर परीक्षा के दौरान एग्जाम सेंटर पर क्या लाएं और क्या नहीं?
उम्मीदवारों को अग्निवीर परीक्षा के दौरान एग्जाम सेंटर पर क्या लाएं और क्या नहीं, यह जानना बहुत जरूरी है ताकि आप बिना किसी परेशानी के परीक्षा दे सकें। यहां इसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है:
क्या लाएं:
-
एडमिट कार्ड: यह सबसे जरूरी दस्तावेज है, बिना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
-
पहचान पत्र: जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट।
-
ब्लैक या ब्लू पेन: कुछ परीक्षा केंद्रों पर अपने पेन लाना जरूरी होता है।
क्या नहीं लाएं:
-
मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स: परीक्षा केंद्र में मोबाइल, स्मार्टवॉच, कैल्कुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना सख्त मना है।
-
पढ़ाई से संबंधित किताबें, नोट्स या चिट्स: ये पूरी तरह प्रतिबंधित हैं।
परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दिए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें। इससे आपकी परीक्षा सुचारू रूप से पूरी हो सकेगी।
Army Agniveer Bharti 2025 Selection Process: चयन प्रक्रिया
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में आयोजित की जाती है:
ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE)
उम्मीदवारों को सबसे पहले कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) देना होता है। इसमें सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग और संबंधित विषयों के प्रश्न होते हैं।
फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)
इस चरण में दौड़, पुश-अप्स, सिट-अप्स आदि के माध्यम से शारीरिक क्षमता की जांच की जाती है।
फिजिकल मेज़रमेंट टेस्ट (PMT)
इसमें उम्मीदवार की ऊंचाई, वजन और सीने की माप जैसे मापदंडों की जांच की जाती है।
मेडिकल एग्ज़ामिनेशन
सफल उम्मीदवारों का सेना के मानकों के अनुसार मेडिकल परीक्षण किया जाता है।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
सभी आवश्यक दस्तावेज़ों की जाँच और सत्यापन इस चरण में किया जाता है।
मेरिट लिस्ट और जॉइनिंग
सभी चरणों में सफल रहे उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट बनाई जाती है और उन्हें ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाता है।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.