AIIMS CET Result 2026 OUT: एम्स CET जनवरी सेशन रिजल्ट aiimsexams.ac.in पर घोषित, यहां करें चेक

Last Updated: Jan 29, 2026, 11:25 IST

AIIMS नई दिल्ली ने सीनियर रेजिडेंट/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर-कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट जनवरी 2026 सेशन के पदों के लिए AIIMS CET रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार CBT और इंटरव्यू राउंड में शामिल हुए थे, वे मेरिट लिस्ट PDF aiimsexams.ac.in पर से डाउनलोड कर सकते हैं। 

AIIMS CET Result 2026 OUT
AIIMS CET Result 2026 OUT

AIIMS CET Result 2026 OUT: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली ने सीनियर रेजिडेंट/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर–कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET)जनवरी 2026 सेशन का AIIMS CET रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने CBT (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) और इंटरव्यू राउंड में भाग लिया था, वे अब अपनी मेरिट लिस्ट PDF आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

AIIMS CET Result 2026 PDF Download Link

CBT परीक्षा 3 जनवरी, 2026 को पूरे देश में आयोजित की गई थी। सफल उम्मीदवारों के इंटरव्यू 15, 16, 17, 19 और 20 जनवरी, 2026 को हुए थे। AIIMS CET रिजल्ट 2026 PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। जो उम्मीदवार कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) में शामिल हुए थे, वे aiimsexams.ac.in से या नीचे दिए लिंक के माध्यम से रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

AIIMS CET Result 2026 SRD-CET-January 2026 session for AIIMS-CAPFIMS, Maidan Garhi, New Delhi

यहां क्लिक करें

AIIMS CET Result 2026  Result of 1st Round of allocation for SRD-CET January, 2026 session for AIIMS, New Delhi

यहां क्लिक करें

AIIMS CET Result 2026: एम्स सीईटी रिजल्ट हाइलाइट्स

  • संगठन का नाम: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), नई दिल्ली

  • परीक्षा का नाम: सीनियर रेजिडेंट / सीनियर डेमोंस्ट्रेटर – कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (जनवरी 2026)

  • पद समूह: ग्रुप B और ग्रुप C

  • परीक्षा तिथि: 3 जनवरी 2026

  • रिजल्ट जारी होने की तिथि: 28 जनवरी 2026

  • आधिकारिक वेबसाइट: aiimsexams.ac.in

AIIMS CET Result 2026: ऐसे देखें मेरिट लिस्ट PDF

AIIMS CET रिजल्ट 2026 मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर और रैंक शामिल हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर “Results” सेक्शन पर क्लिक करें।

  3. “AIIMS CET Result 2026 (Senior Resident/Senior Demonstrator)” लिंक चुनें।

  4. मेरिट लिस्ट PDF स्क्रीन पर खुलेगी।

  5. PDF डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर खोजें।

चयन प्रक्रिया और आगे की प्रक्रिया

इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन CBT और इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और जॉइनिंग प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा, जिसकी जानकारी संबंधित AIIMS संस्थानों द्वारा अलग से दी जाएगी।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jan 29, 2026, 11:25 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News