AIIMS CRE Admit Card 2025 OUT: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली ने ग्रुप बी और सी पदों की सामान्य भर्ती परीक्षा (CRE) 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 26 से 28 फरवरी 2025 तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कराया है, वे एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर अपने लॉगिन विवरण दर्ज कर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 4591 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति करना है।
AIIMS CRE Admit Card 2025 Direct Link
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने ग्रुप B और C पदों के लिए सामान्य भर्ती परीक्षा (CRE) 2025 के एडमिट कार्ड लिंक जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन फॉर्म भरा है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
AIIMS CRE Exam Admit Card 2025 Download Link | यहां क्लिक करें |
AIIMS CRE Group B, C Application Status 2025 Link Active
एम्स सीआरई एप्लीकेशन स्टेट्स 2025 चेक करने के लिए आधिकारिक लिंक एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार जिसने आवेदन किया था, वे नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर एप्लीकेशन स्टेट्स चेक कर सकते हैं और यह पता कर सकते है कि कि वे कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन 2025 (CRE) के लिए उपस्थित होने के योग्य हैं या नहीं।
AIIMS CRE Application Status Link |
AIIMS CRE Group B, Group C Admit Card 2025: एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन हाइलाइट
एम्स सीआरई एडमिट कार्ड 2025 उन अभ्यर्थियों के जारी होगा जिन्होंने सहायक अभियंता, नर्सिंग अधिकारी, सार्वजनिक स्वास्थ्य नर्स, प्रशासनिक अधिकारी, नर्सिंग अटेंडेंट, मल्टी-टास्किंग स्टाफ, फार्मासिस्ट जैसे 4576 ग्रुप बी और सी पदों के लिए आवेदन किया है। एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन 2025 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी नीचे दी गई तालिका में देखें।
संचालन संगठन का नाम | अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली परीक्षा अनुभाग |
परीक्षा का नाम | सामान्य भर्ती परीक्षा (सीआरई) |
पद का नाम | ग्रुप बी और ग्रुप सी |
रिक्तियों की संख्या | 4576 |
एम्स सीआरई एप्लीकेशन स्टेट्स 2025 | 12 फरवरी 2025 |
एम्स सीआरई एडमिट कार्ड 2025 स्टेट | 23 फरवरी 2025 |
एम्स सीआरई परीक्षा तिथि 2025 | 26 से 28 फरवरी 2025 |
चयन प्रक्रिया | कंप्यूटर आधारित परीक्षण और कौशल परीक्षण |
आधिकारिक वेबसाइट | aiimsexams.ac.in |
How to download AIIMS CRE Admit Card 2025? ऐसे करें डाउनलोड
एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम (सीआरई) 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा 26 से 28 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। आप अपना एडमिट कार्ड एम्स की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
- एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर "भर्ती" या "परीक्षा" सेक्शन में जाएं।
- "AIIMS CRE Admit Card 2025" से संबंधित लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
- अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स, जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड, दर्ज करें।
- विवरण सत्यापित करने के बाद, सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा; इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
कृपया ध्यान दें कि एडमिट कार्ड की कोई भौतिक प्रति डाक द्वारा नहीं भेजी जाएगी, इसलिए इसे ऑनलाइन डाउनलोड करना आवश्यक है। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना न भूलें। उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, उसमें उल्लिखित निम्नलिखित विवरणों को जरूर चेक करें।
- उम्मीदवार का नाम
- फोटो और हस्ताक्षर
- रोल नंबर
- परीक्षा तिथि और समय
- परीक्षा केंद्र का पता
- महत्वपूर्ण निर्देश
एम्स CRE चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षण सहित कई चरण शामिल हैं। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों को दो अलग-अलग खंडों से कुल 100 MCQ दिए जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न चार अंकों का होगा। इसके बाद, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को कौशल परीक्षण के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation