KVS NVS Exam City Slip 2025 OUT: केवीएस एनवीएस टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, ये रहा Direct Link
KVS NVS City Intimation Slip 2025 OUT: केवीएस–एनवीएस परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 को 26 दिसंबर 2025 को सीबीएसई के आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिया गया है। अब अभ्यर्थी 10 एवं 11 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए अपना आवंटित परीक्षा शहर देख सकते हैं। टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज कर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। केवीएस एनवीएस सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक लेख में उपलब्ध है।
KVS NVS City Intimation Slip 2025 OUT: केवीएस–एनवीएस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 26 दिसंबर 2025 को उन सभी उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है, जिन्होंने कुल 15,762 KVS और NVS रिक्तियों के लिए आवेदन किया है। इस सिटी स्लिप में उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहर और परीक्षा शिफ्ट से संबंधित जानकारी दी गई है।केवीएस-एनवीएससिटी स्लिप डाउनलोड करने का लिंक cbse.gov.in, kvsangathan.nic.in और navodaya.gov.in पर उपलब्ध है। केवीएस और एनवीएस के टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग पदों की परीक्षाएं 11 और 12 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएंगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपनी परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइम और परीक्षा शहर की जानकारी के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
KVS NVS Exam City Slip 2025 Download Link
CBSE ने KVS NVS परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 का डाउनलोड लिंक आधिकारिक रूप से एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार अपनी एग्जाम सिटी स्लिप CBSE के रिक्रूटमेंट पोर्टल examinationservices.nic.in, kvsangathan.nic.in और navodaya.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से अपनी केवीएस एनवीएस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
| KVS NVS Exam City Slip 2025 Link |
KVS NVS Exam City Slip 2025 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके अपनी KVS NVS सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:
-
ऑफिशियल पोर्टल- examinationservices.nic.in पर जाएं:
-
होमपेज पर “Direct Recruitment Drive 2025” या “Exam City Intimation Slip” लिंक पर क्लिक करें।
-
अपनी कैटेगरी, रजिस्ट्रेशन/एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि (DOB) और कैप्चा/सिक्योरिटी कोड डालें।
-
स्क्रीन पर स्लिप देखने के लिए डिटेल्स सबमिट करें।
-
स्लिप में नाम, एग्जाम शहर/राज्य, तारीख, शिफ्ट और अप्लाई किए गए पोस्ट की जानकारी वेरिफाई करें और PDF डाउनलोड करें।
-
प्रिंटआउट लें और एक डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखें।
KVS NVS एग्जाम सिटी स्लिप 2025 पर बताई गई डिटेल्स
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि KVS NVS टीचिंग और नॉन-टीचिंग एग्जाम सिटी स्लिप आधिकारिक एडमिट कार्ड नहीं है और इसे परीक्षा के दिन मान्य नहीं माना जाएगा। केवीएस एनवीएस एग्जाम सूचना स्लिप पर निम्नलिखित जानकारी दी होगी:
-
उम्मीदवार का नाम
-
आवंटित एग्जाम शहर और राज्य
-
निर्धारित एग्जाम की तारीख
-
एग्जाम शिफ्ट का समय (सुबह/दोपहर)
-
रिपोर्टिंग का समय
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.