AIIMS Rajkot Senior Resident Recruitment 2024: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), राजकोट ने एम्स राजकोट के विभिन्न विभागों में कार्यकाल के आधार पर विभिन्न वरिष्ठ रेजिडेंट के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से, एम्स राजकोट 48 पदों को भरेगा। जिसके लिए आधिकारिक वेबसाइट- aiimsrajkot.edu.in पर अधिसूचना जारी की गई है। एम्स राजकोट भर्ती अधिसूचना 2024 के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 03 जुलाई, 2024 को शुरू हुई और आवेदक 25 जुलाई, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पद के लिए अपनी पात्रता सुनिश्चित करने के लिए आवेदन करने से पहले भर्ती अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
AIIMS Rajkot Recruitment 2024: एम्स राजकोट भर्ती
एम्स राजकोट भर्ती 2024 अधिसूचना एम्स राजकोट में विभिन्न सीनियर रेजिडेंट पदों के लिए 48 रिक्तियों के लिए जारी की गई है। उम्मीदवारों के लिए भर्ती का अवलोकन नीचे दिया गया है।
एम्स राजकोट भर्ती 2024 | |
भर्ती निकाय का नाम | अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), राजकोट |
पोस्ट का नाम | सीनियर रेजिडेंट |
कुल रिक्तियां | 48 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
अधिसूचना जारी करने की तिथि | 03 जुलाई, 2024 |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 03 जुलाई, 2024 |
अंतिम तिथि | 25 जुलाई, 2024 |
चयन प्रक्रिया |
|
आधिकारिक वेबसाइट | aiimsrajkot.edu.in |
एम्स राजकोट सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2024 अधिसूचना PDF |
एम्स राजकोट सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2024 के लिए आवेदन शुल्क क्या है?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एम्स, राजकोट सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2024 ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने के लिए ऑनलाइन फीस भी जमा करना होगी। सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये, एससी/एसटी के लिए 800 रुपये और दिव्यांगता के कोई भी शुल्क नही देना होगा।
एम्स राजकोट सीनियर रेजिडेंट पदों के लिए पात्रता मानदंड क्या है?
एम्स राजकोट भर्ती 2024 के लिए पात्रता मानदंड परीक्षा प्राधिकरण द्वारा जारी कर दिए गए हैं। पात्रता मानदंड का विवरण जानने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। उम्मीदवार एम्स राजकोट भर्ती पात्रता मानदंड की मुख्य बातें नीचे देख सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता: संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट चिकित्सा डिग्री होनी चाहिए।
आयु-सीमा: आवेदक की आयु 45 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिसूचना देख सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation